ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चल पड़ा बोरे बासी का ट्रेंड: सीएम की अपील के बाद विधायक-मंत्री लेकर, अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमिकों के सम्मान में खाया बोरे बासी, देखे विडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

चल पड़ा बोरे बासी का ट्रेंड: सीएम की अपील के बाद विधायक-मंत्री लेकर, अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमिकों के सम्मान में खाया बोरे बासी, देखे विडियो

By @dmin
Published: May 1, 2022
Share
चल पड़ा बोरे बासी का ट्रेंड: सीएम की अपील के बाद विधायक-मंत्री लेकर, अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमिकों के सम्मान में खाया बोरे बासी, देखे विडियो
चल पड़ा बोरे बासी का ट्रेंड: सीएम की अपील के बाद विधायक-मंत्री लेकर, अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमिकों के सम्मान में खाया बोरे बासी, देखे विडियो
SHARE

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक अपील पर आज यानि एक मई मजदूर दिवस अब छत्तीसगढ़ में ‘बोरे बासी दिवस’ में बदल गया। भले ही यह छत्तीसगढ़ तक सीमित हो लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसकी ब्रांडिंग करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। विधायक से लेकर मंत्री तक बोरे बासी व चटनी की ब्रांडिंग में ऐसे लगे कि दो दिन में ही सोशल मीडिया पर बोरे बासी व चटनी के वीडियो संदेशों की भरमार हो गई है।

बता दें शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर वीडियो संदेश जारी कर मजदूर दिवस पर लोगों से बोरे बासी खाकर श्रम का सम्मान करने की अपील की थी। सीएम भूपेश ने अपने वीडियो संदेश में बोरे बासी को न सिर्फ छत्तीसगढ़ का पारंपरिक डिश बताया बल्कि गर्मियों में इसे खाने के फायदे भी गिना दिए। सीएम भूपेश बघेल की अपील के बाद सोशल मीडिया फ्लेटफार्म जैसे फेसबुक व वाट्सएप पर बोरे बासी के संदेशों की भरमार हो गई है।

सीएम बघेल की अपील के बाद छत्तीसगढ़ में अचानक बोरे बासी व चटनी को लेकर अगल तरह का माहौल बन गया है। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर पर मजदूरों का सम्मान समारोह आयोजित कर बोरे बासी व चटनी की रेसीपी परोसी गई। जो बोरे बासी गांव व गरीबों तक सीमित थी वह सीएम की अपील के बाद शहरी आबादी को भी आकर्षित करने लगी है।

वहीं सीएम बघेल की अपील के बाद प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी बोरे-बासी का स्वाद लिया, और छत्तीसगढ़ी भाषा में कहा कि बोरे-बासी हमर छत्तीसगढिय़ा संस्कृति के अहम हिस्सा हे। इही कारन हमर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ह आज मजदूर दिवस के दिन बोरे-बासी खाके श्रम के सम्मान करे के बात कहे हे। मोला तो अब्बड़ मस्त लगे है, आप मन एक घांव खा के देखव, मस्त लगही।

इसी कार्यक्रम के तहत दुर्ग विधायक अरूण वोरा ने भी श्रमिकों के सम्मान में आज दुर्ग में श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे बासी का स्वाद लिया। इस पर बड़ी संख्या में श्रमिक व कार्यकार्ता मौजूद थे। वहीं दुर्ग जिले के कलेक्टर डॉ. सरवेश्वर नरेन्द्र भूरे भी अपने पूरे परिवार के साथ श्रमिक दिवस (बोरे बासी दिवस) पर बासी, चटनी, प्याज, मिर्ची के साथ बासी का सेवन कर श्रमिकों के सम्मान में अपनी भूमिका निभाई।

विटामिन एवं लवणों से भरपूर है बोरे बासी
गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु बहुत उपयोगी भी है। बनाना भी आसान एवं फास्टफूड की तरह जायका भी। बोरे बासी बाकी अन्य भोज्य पदार्थो की तुलना में ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकता है। पूर्व में हुए अनेक रिसर्च आर्टिकल के अनुसार बोरे बासी में विटामिन बी6,बी12 एवं लवण आदि की अच्छी मात्रा में रहते है। आंतों के स्वास्थ्य के लिए हितकर प्रोबियोटिक्स भी उपलब्ध रहते हैं। स्वच्छ जल, एवं स्वच्छ बर्तन में पकाना एवं स्वच्छ बर्तन में खाया जाना चाहिए। खाने के पूर्व हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ कर लेवेँ। चटनी/ सब्जी/प्याज के साथ खाने से स्वाद भी बढ़ता है और पोषक तत्व भी अधिक मिलते हैं।
-डॉ. आशीष शर्मा
पब्लिक हेल्थ सलाहकार

भारतीय रेल की नई योजना, देरी से पहुंचने वाली निजी ट्रेनों को चुकाना होगा हर्जाना
ट्रेन में रील्स बनाने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ने जारी किया ये आदेश
मंत्री यादव हत्याकांड : हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे के भतीजे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हत्या
आप सीटिंग जॉब में हैं? तो ऐसे कम करें हार्ट अटैक का खतरा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत ग्राम पिपलाकछार में शिविर आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated जल्द रिलीज होगी इरफान खान की फिल्म, अपनों से बेवफाई…
Next Article Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister पाताल लोक-2 के लिए जयदीप अहलावत ने वसूली 50 गुना ज्यादा फीस…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?