ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर पर मस्कारा बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

घर पर मस्कारा बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत…

By Sonu Sahu
Published: December 10, 2022
Share
SHARE

मस्कारा आंखों के मेकअप के लिए काम आने वाले सौंदर्य उत्पादों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इससे पलकों को घना और लंबा दिखाने में बड़ी मदद मिलती है। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के मस्कारे मौजूद हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर पलकों और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल्स से बने होते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको घर पर विभिन्न तरह के मस्कारे बनाने के आसान तरीके बताते हैं।

Contents
  • क्लियर मस्कारा बनाने का तरीका
  • वॉटरप्रूफ मस्कारा कैसे बनाएं?
  • विटामिन- ई वाला मस्कारा
  • नारियल तेल का मस्कारा

क्लियर मस्कारा बनाने का तरीका

क्लियर मस्कारा नो मेकअप लुक के लिए एकदम सटीक उत्पाद है। यह मस्कारा लंबे समय तक चलता है और पलकों टूटने से भी रोकता है। इसे बनाने के लिए कंटेनर में एक बड़ी चम्मच बादाम तेल, नारियल तेल और एक तिहाई चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसमें एक तिहाई चम्मच पिघली हुई बीजवैक्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब आपका क्लियर मस्कारा इस्तेमाल के लिए तैयार है।

वॉटरप्रूफ मस्कारा कैसे बनाएं?

सबसे पहले धीमी आंच पर दो चम्मच नारियल तेल पिघलाएं और फिर इसमें चार चम्मच एलोवेरा जेल के साथ कद्दूकस की हुई बीजवैक्स भी मिलाएं। इसके बाद मिश्रण में थोड़ा एक्टिवेटेड चारकोल (ब्लैक मस्कारा के लिए) या कोको पाउडर (ब्राउन मस्कारा) मिलाकर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अंत में इस मस्कारे को एक कंटेनर में स्टोर करें और जरूरत के समय इस्तेमाल करें।

विटामिन- ई वाला मस्कारा

सबसे पहले धीमी आंच पर एक सॉस पैन में दो बड़ी चम्मच एलोवेरा जेल को थोड़े डिस्टिल्ड वॉटर और विटामिन-श्व तेल की दो-तीन बूंदें डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा करके स्टेरेलाइज्ड कंटेनर या मस्कारा ट्यूब में डालें और इस्तेमाल करें। अगर आप नीले, बैंगनी या भूरे रंग का मस्कारा चाहते हैं तो आप इस मिश्रण में अपनी पसंद का कलर पिगमेंट भी मिला सकते हैं।

नारियल तेल का मस्कारा

सबसे पहले डबल बॉयलर तकीनक से एक बड़ी चम्मच नारियल तेल और एक छोटी चम्मच बीजवैक्स डालकर अच्छे से मिलाएं। जब यह मिश्रण पिघल जाए तो इसमें एक कैप्सूल एक्टिवेटेड चारकोल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और मस्कारा को एक साफ कंटेनर में स्टोर करें। ध्यान रखें कि यह मस्कारा हल्का होता है, इसलिए इसकी दो-तीन लेयर लगाएं।

मोबाइल खरीदकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त के साथ बाइक पर लौट रहा था, कार ने मारी टक्कर
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मिले 435 नए मामले, तीन लोगों की मौत
विधायक की नेक पहल: इस बस्ती के लोगों को अब उनके ही वार्ड में मिलेगा राशन, बनवाया सरकारी राशन दुकान का नया भवन
कन्या एवं बालक आश्रम के अधीक्षक-अधीक्षिका निलंबित, बिना सूचना के गैरहाजिर रहे दोनों
पीएम मोदी ने की मॉनसून के मौसम में सतर्क रहने की अपील, कहा- सुरक्षित रहिए, खुश रहिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 57 # 10 December 2022
Next Article व्हाइट बॉडीकॉन में स्टनिंग पोज देती नजर आईं राशि खन्ना, फैंस हुए मदहोश…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?