ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: April 4, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में गोठानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गोठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन केन्द्रों में महिला स्व-सहायता समूहों में युवाओं को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। श्री बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जर्वे में आयोजित पलारी राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76 वॉ वार्षिक राज अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झालू राम चंद्रवंशी,सालिक राम चंद्रवंशी,एवं समाजसेवी चौबीस राम चंद्रवंशी को याद करते हुए समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम जर्वे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की याद में 30 लाख रुपये की समाजिक समरसता की स्वीकृति दी। जिसमें गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झालू राम चंद्रवंशी, सालिक राम चंद्रवंशी, समाजसेवी चौबीस राम चंद्रवंशी की मूर्ति भी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार अनुविभाग अंतर्गत तहसील पलारी में एक दिन के लिंक कोर्ट,जिला मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद के नाम से नवीन पुस्तकालय एवं बजट में शामिल जर्वे माइनर नहर लाइन को शीघ्र प्रारंभ की घोषणा की। इसके अलावा नवीन हायर सेकंडरी स्कूल हेतु भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वाल, व्यावसायिक परिसर सहित मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गांधीवादी नेता एवं समाजसेवी चौबीस राम चंद्रवंशी के जनहित के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके बुलावे पर तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी 80 के दशक में ग्राम जर्वे पहुँची थी। इंदिरा जी ने इस अंचल को जर्वे माइनर नहर लाइन की सौगात दी थी। हम उनके कार्याे को आगें बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। समाज मे व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करने सार्थक कदम उठाए जा रहे है। किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समाज की ओर से सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि हमने छत्तीसगढ़िया अस्मिता को जगाने एवं छत्तीसगढी संस्कृति को बचाने लगातार कार्य कर रहें हैं। स्थानीय तीज त्योहार समेत व्यजनों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद धान खरीदी की मात्रा और किसानों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि गौठान केवल गाय-बैल को एकत्र कर रखने ठौर हीं नहीं बल्कि इसे हम ग्रामीण आजीविका के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने में राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों को रोजगार नए स्रोत मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना की पूरे देश में सराहना की जा रही है। गांव की परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। योजनाओं को चलाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने और गोठानों के लिए पैरादान करने का आव्हान भी किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक शकुन्तला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेन्द्र वर्मा, जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार,नगर पंचायत पलारी अध्यक्ष यशवर्द्धन वर्मा, सरपंच मुन्नी वर्मा, पलारी राज अध्यक्ष रघुनंदन वर्मा सहित समाज के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

शराब दुकानों के बाहर मेले जैसी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही , कई जगह विरोध भी
लॉकडाउन के दौरान भी बनाए जा रहे हैं राशन कार्ड
तीसरी लहर की हो चुकी है शुरुआत? दिल्ली-मुंबई में कोरोना केसों में बड़ा उछाल
ठगड़ाबांध पिकनिक स्पॉट पर किड्स जोन, फूड जोन सहित बोटिंग की सुविधाएं विकसित करें : वोरा
लोक कलाओं और आदिवासियों की समृद्ध संस्कृति को दें बढ़ावा : राज्यपाल सुश्री उइके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे मानसगान की प्रस्तुति से गंज मंडी में बिखरी भक्ति की छटां, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुए शामिल
Next Article यूपी में भूपेश बघेल के दौरे क्यों करा रही है कांग्रेस, इस जाति के वोट साधने का है प्लान आदिवासियों को जमीनी हक दिलाने का किया जा रहा है लगातार प्रयास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?