ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गैस गोदाम में ब्लास्ट से दहले लोग… फटे 350 सिलिंडर, लोगों ने कहा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

गैस गोदाम में ब्लास्ट से दहले लोग… फटे 350 सिलिंडर, लोगों ने कहा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो

By Om Prakash Verma
Published: March 24, 2025
Share
गैस गोदाम में ब्लास्ट से दहले लोग... फटे 350 सिलिंडर, लोगों ने कहा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो
गैस गोदाम में ब्लास्ट से दहले लोग... फटे 350 सिलिंडर, लोगों ने कहा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो
SHARE

बरेली (एजेंसी)। बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी के गोदाम में सोमवार दोपहर भयानक हादसा हो गया। दोपहर करीब एक बजे सिलिंडर फटने से गैस एजेंसी में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार सिलिंडर फटने के बाद लगातार कई तेज धमाके हुए, जिससे आसपास का इलाका दहल गया। करीब एक घंटे तक एक-एक कर सिलिंडर फटते रहे। धमाकों के साथ हवा में उड़े सिलिंडरों के टुकड़े करीब 500 मीटर के दायरे में खेतों में जाकर गिरे। वहीं, गोदाम से उठती लपटों को देख गांव रजऊ परसपुर में दहशत फैल गई। लोग बोले, ऐसा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो। बताया जा रहा है कि घटना में 350 से अधिक सिलिंडर फटे हैं। ये सिलिंडर ट्रक में लदे थे। ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

गांव रजऊ परसपुर से करीब 500 मीटर दूरी पर इंडेन की महालक्ष्मी गैस एजेंसी का गोदाम बना है। एजेंसी के चौकीदार दिनेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक गोदाम में सिलिंडर से भरा ट्रक उतरने के लिए खड़ा था। ट्रक के बोनट में किसी तरह आग लग गई। चौकीदार ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग नहीं बुझी तो वह गांव की ओर भाग खड़े हुए। ट्रक चालक भी भाग गया। बताया गया कि पहले ट्रक में रखा सिलिंडर फटा, फिर गोदाम में आग लग गई और धमाके होने लगे।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। धमाकों की वजह से आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। घटना इतनी विकराल थी कि सिलिंडर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक खेतों में गिरे। ग्रामीणों ने मोबाइल से घटना के वीडियो बना लिए। जिस गैस एजेंसी गोदाम में आग लगी है, वह सोमवार को बंद रहती है। गोदाम पर चौकीदार और ट्रक चालक ही थे। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गोदाम आबादी से काफी दूर है, जिससे जनहानि होने से बच गई।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गांव रजऊ परसपुर के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी है। दोपहर करीब 12 बजे सिलिंडर से भरा ट्रक यहां आया था, जिसमें करीब 400 सिलिंडर थे। अनलोडिंग के लिए ट्रक गोदाम में खड़ा था। इसी दौरान धमाके साथ आग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुआ। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अब सशक्त बनेंगे देश के करोड़ों किसान
एक जनवरी से केरल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, छावनी में तब्दील नेशनल हाइवे
भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर छत्तीसगढ़ में दो दिन का राजकीय शोक घोषित
सफल होटल व्यवसायी बने प्रदीप यादव, आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : अन्नपूर्णा वस्त्रालय की बिल्डिंग से गिरा युवक, खाना खाने के बाद हुआ हादसा… जांच में जुटी पुलिस
Next Article मुख्यमंत्री साय का में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर, बोले- फील्ड विजिट कर मौके पर समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?