ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गेरसा बांध क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कलेक्टर, एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ पहुंचे मौके पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedNews

गेरसा बांध क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कलेक्टर, एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ पहुंचे मौके पर

By @dmin
Published: September 6, 2025
Share
गेरसा बांध क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कलेक्टर, एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ पहुंचे मौके पर
गेरसा बांध क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कलेक्टर, एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ पहुंचे मौके पर
SHARE

जानदृमाल की सुरक्षा, फसल क्षति सर्वे एवं किसानों को मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश
अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के लुंड्रा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरसा स्थित गेरसा बांध शनिवार 6 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कर तत्काल स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर भोसकर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए। प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जाए, ताकि जानदृमाल की हानि न हो। प्रभावित किसानों की फसल क्षति का त्वरित सर्वे कर मुआवजा भुगतान की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए। प्रभावित क्षेत्र में मछली पकड़ने की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। बांध की तकनीकी जांच कर मरम्मत एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कंक्रीटिंग और कटिंग कार्य की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू हुए और आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई प्राथमिकता से की जाएगी।

गौरतलब है कि गेरसा बांध वर्ष 1990 में निर्मित एक लघु सिंचाई योजना है, जिससे लगभग 142 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ एवं रबी फसलों की सिंचाई होती है। बांध की अधिकतम ऊँचाई लगभग 24 मीटर है तथा इसका कैचमेंट क्षेत्रफल 1.95 वर्ग किलोमीटर है। जलभराव की क्षमता 0.96 एमसीएम है। घटना के समय बांध में लगभग 0.15 एमसीएम पानी भरा हुआ था। प्रारंभिक निरीक्षण में पाया गया कि दाईं फ्लैंक की लगभग 25दृ30 मीटर लंबाई क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे जल का रिसाव जारी है। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, एसडीएम जेयू शतरंज, राज्य बांध सुरक्षा संगठन रायपुर से मुख्य अभियंता अरुण बाडियें, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक निरंजन सहित अन्य अधिकारीदृकर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्कूल की दुर्दशा पर विधायक वोरा ने जताई नाराजगी, स्कूलों की स्थिति चिंताजनक
सुकमा जिले में धान के खेतों में पत्ती मोड़क कीट का दिखा प्रकोप… कृषि वैज्ञानिकों ने नियंत्रण व उपचार का बताया उपाय
धूमधाम से मनाया गया प्रदेश का पहला त्योहार हरेली, गृहमंत्री संग विधायक देवेंद्र यादव ने चखा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद
कृषि कानूनों के खिलाफ आज से भूख हड़ताल….इधर सरकार ने 40 किसान संगठनों को वार्ता के लिए फिर बुलाया
Gustakhi Maaf: समाज में जहर घोलने वाले हो जाएं सावधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री साय छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री साय
Next Article 'मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन' के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सफल आयोजन, अच्छे स्वास्थ्य के दिए टिप्स ‘मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन’ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सफल आयोजन, अच्छे स्वास्थ्य के दिए टिप्स

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?