ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: सरकार पर न फोड़ें संस्कारों का ठीकरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: सरकार पर न फोड़ें संस्कारों का ठीकरा

By @dmin
Published: August 22, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
बच्चों में संस्कार डालने का दायित्व आखिर किसका है? माता-पिता, शिक्षक, समाज या सरकार में से किसके सिर पर इसका ठीकरा फोड़ा जाना चाहिए? समाज कहेगा यह जिम्मेदारी माता-पिता की है. डरे हुए माता-पिता खुद पीडि़त की श्रेणी में हैं. बढ़ते अपराधों के लिए सरकार को दोषी ठहराना विपक्ष का नैतिक दायित्व है. शिक्षक की हालत स्वयं बलात्कार पीडि़त जैसी है. वह तो किसी तरह पाठ्यक्रम पूरा करवा कर अपनी नौकरी बचा रहा है. ऐसे में संस्कारों की बात करना ही एक तरह की विलासिता है. पैसा यदि बिना उद्देश्य के कमाया जाए तो वह ऐसे ही खर्च होता है. जितना ज्यादा पैसा, उतनी शानोशौकत, उतनी बड़ी पार्टी. जितनी बड़ी पार्टी, उतना ही महंगा नशा, उतनी ही बेजा हरकतें. मतलब साफ है कि जैसे-जैसे लोगों के पास पैसा बढ़ता जाएगा, बुराइयां बढ़ती चली जाएंगी. पैसा होगा तो दोस्त होंगे. पैसा होगा तो सेटिंग भी होगी. नेताओं से पहचान बढ़ेगी और पुलिस प्रशासन का खौफ भी जाता रहेगा. जैसे-जैसे रुतबा बढ़ेगा, ‘नहींÓ सुनने और बर्दाश्त करने की शक्ति भी क्षीण होती चली जाएगी. तेज रफ्तार गाडिय़ां सड़कों पर आतंक मचाएगी. शोर शराबे वाली पार्टियों में कई चीखें दफ्न हो जाएंगी. ज्ञान देने वालों का खून बहाया जाएगा. यहीं से शुरू हो जाती है अपराधों की दुनिया. यह दरकन पूरे समाज की है जिसका ठीकरा किसी एक पर नहीं फोड़ा जा सकता. पर समाज में ‘बलि का बकराÓ ढूंढने की प्रथा है. हम हर बुराई, हर गलती के लिए किसी एक को जिम्मेदार ठहरा लेते हैं और फिर सब मिलकर उसपर चढ़ दौड़ते हैं. बलि का यह नया बकरा शराब है. कुछ लोग शराब बंदी की मांग कर रहे हैं. इधर शराब अब सबसे फालतू नशा हो गया है. यह तो पार्टियों में बहने वाला गंगा जल मात्र है. इससे अब उतना नशा होता नहीं, जितने की तलब होती है. नया दौर ड्रग्स का है. अब ड्रग्स मु_ी में छिपाकर गली के नुक्कड़ पर नहीं सरकाई जाती, अब वह दवा दुकानों पर बिकती है. बस अंटी में जोर होना चाहिए. पर क्या सभी युवा ऐसा कर रहे हैं, क्या सभी पार्टियों में यही सब हो रहा है? तो जवाब है, नहीं! निराशा और अंधकार की यह दुनिया बहुत बड़ी नहीं है. बड़ी संख्या में युवा समाज सेवा की ओर मुड़ रहे हैं. कोई पर्यावरण की रक्षा में जुटा है तो कोई घायल निरीह जीव-जंतुओं की सेवा कर रहा है. कोई वृद्धाश्रमों में वक्त गुजार रहा है तो कोई अनाथाश्रमों और दिव्यांग स्कूलों की मदद कर रहा है. कोई बस्तियों में जाकर बच्चों को कम्प्यूटर आदि स्किल सिखा रहा है. ऐसे युवा अपनी जेब खर्च की रकम का उपयोग समाज हित में कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि इसमें पुलिस अधिकारी भी व्यक्तिगत सहयोग कर रहे हैं. बुराइयों की लकीर को छोटा करने का एक ही तरीका है कि अच्छाई की लकीर को बढ़ाते चले जाएं. हमें इसपर ध्यान देना चाहिए.

कमाई में पति से आगे हैं नयनतारा: एक्ट्रेस की नेटवर्थ है 165 करोड़, पति विग्नेश सिवन से 3 गुना से भी ज्यादा कमाती हैं सुपरस्टार
भिलाई में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षित व्यवस्था के लिए विधायक रिकेश ने प्रशासनिक और पुलिस टीम को दी बधाई
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को मिला स्कॉच सिल्वर अवार्ड, सीएम बघेल ने दी बधाई
दो हफ्ते बाद मरीज ने खोली आंखें, टूटी हुई है पीठ की आठ पसलियां… हादसे के बाद हुई थी अस्पताल में भर्ती
कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तेज बारिश और आंधी में भी कम नहीं हुआ महादेव के भक्तों का उत्साह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में नक्सली धमाके में जवान घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की हत्या, कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से हो गया था लापता
Next Article जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कलेक्टर भूरे ने सुनी समस्याएं छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं: पर्यटकों को बेहतर सुविधा के लिए टूरिज्म बोर्ड की इकाईयों को 30 वर्ष के लिए लीज पर देगी भूपेश सरकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?