ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: रावण पूरा नहीं जला तो क्लर्क सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: रावण पूरा नहीं जला तो क्लर्क सस्पेंड

By Om Prakash Verma
Published: October 7, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

दीपक रंजन दास
धमतरी से एक अनोखी खबर सामने आई है. रावण का पुतला पूरा नहीं जला तो नगर पालिक निगम के एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया. चार अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. दरअसल 30 फीट ऊंचे रावण के सभी सिर साबुत रह गए थे. ऐसा कोई अकेला धमतरी में नहीं हुआ. जहां-जहां भी रावण दहन होता है, ऐसा अकसर हो जाता है. भिलाई के सेक्टर-7 के रावण का पुतला भी पूरा नहीं जल पाया था. इसके हाथ तीन साल तक यूं ही हवा में उठे रहे. देह और सिर गायब. इस साल रावण जलाने से पहले इन हाथों को उतारा गया. नेहरू नगर में इसी साल हुए दशहरे में भी कुंभकरण और मेघनाद के हाथ बच गए थे. इसे सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है. वह कोई रावण तो है नहीं. पुतला मात्र है. खपच्चियों के ढांचे पर कागज लपेटकर रावण की विशाल काया बनाई जाती है. पटाखे एक दूसरे से सुतली से जुड़े होते हैं और रावण के पूरे शरीर में फैले होते हैं. कागज की आग बहुत देर तक नहीं टिकती. पटाखे सभी जल गए तो सिर भी उड़ जाता है. पर यदि दैव दुर्योग से सिर का कनेक्शन कट गया तो सिर रह जाता है. पर इसके लिए कर्मचारियों को सस्पेंड करना,अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देना, रावण बनाने वाले का पेमेंट रोकना, समझ में नहीं आता. ऐसा कृत्य करने वाला नहीं जानता की वह स्वयं रावण जैसा काम कर रहा है. धर्म और आस्था के ऐसे ठेकेदारों को हमने कभी स्वत: संज्ञान लेकर खराब सड़कों के लिए, धसक रही पुलिया के लिए, गिर रहे लैंटरों के लिए किसी को सस्पेंड करते या कारण बताओ नोटिस जारी करते नहीं देखा. अखबारों में खबरें छप जाती हैं, सोशन मीडिया पर हंगामा होता है, विधायक की नाक में लोग दम कर देते हैं तब जाकर ऊंघते हुए कोई कार्रवाई शुरू हो पाती है. अपना-अपना काम छोड़कर आस्था के ठेकेदार बन बैठे इन लोगों से पूछना चाहिए कि जिस काम की उन्हें तनख्वाह मिलती है, उसे वे कब सीरियसली लेंगे. आप लेखक हैं तो लिखिए, पत्रकार हैं तो खबरें छापिए, कर्मचारी-अफसर हैं तो अपना-अपना निर्धारित कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कीजिए. राष्ट्र मजबूत होगा, पैसा अकारण नहीं खर्च होगा तो विकास का लक्ष्य हासिल करने में भी सहूलियत होगी. जीवन में खुशहाली आएगी तो धर्म और आस्था की रक्षा भी अपने आप ही हो जाएगी.

Big News: जातीय जन-गणना पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, तब तक रिपोर्ट नहीं बनाने का आदेश
210 दिन बाद 2000 के पार हुआ आंकड़ा, 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2400 मरीज
कोरोना को लेकर बिहार के लोगों की सोच बदलनी जरूरी, जागरूक करना होगा: हाईकोर्ट
Gustakhi Maaf: हर हाथ में मोबाइल, हर वाहन में पैनिक बटन
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रस्तुति देने अरूणाचल प्रदेश सहित पांच राज्यों के आदिवासी नर्तक दल पहुंचे रायपुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने ऐसा क्यों कहा, छत्तीसगढ़ जिस राह पर है वो राह स्वामी आत्मानंद जैसी विभूतियों ने दिखाई सीएम बघेल ने ऐसा क्यों कहा, छत्तीसगढ़ जिस राह पर है वो राह स्वामी आत्मानंद जैसी विभूतियों ने दिखाई
Next Article वंदे भारत एक्सप्रेस लौटी पटरी पर, भैंसों के झुंड से टकराकर हुई थी दुर्घटनाग्रस्त वंदे भारत एक्सप्रेस लौटी पटरी पर, भैंसों के झुंड से टकराकर हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?