ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने ऐसा क्यों कहा, छत्तीसगढ़ जिस राह पर है वो राह स्वामी आत्मानंद जैसी विभूतियों ने दिखाई
Share
Notification Show More
Latest News
उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
October 24, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 
October 23, 2026
50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और एक लाख रुपये के मुद्रा ऋण से शुरू किया स्वरोजगार
बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
October 23, 2026
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
October 23, 2026
सांसद चिंतामणि महाराज ने किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने ऐसा क्यों कहा, छत्तीसगढ़ जिस राह पर है वो राह स्वामी आत्मानंद जैसी विभूतियों ने दिखाई

By Om Prakash Verma Published October 7, 2022
Share
सीएम बघेल ने ऐसा क्यों कहा, छत्तीसगढ़ जिस राह पर है वो राह स्वामी आत्मानंद जैसी विभूतियों ने दिखाई
सीएम बघेल ने ऐसा क्यों कहा, छत्तीसगढ़ जिस राह पर है वो राह स्वामी आत्मानंद जैसी विभूतियों ने दिखाई
SHARE

पाटन में स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में स्वामी आत्मानंद का किया पुण्य स्मरण
921 करोड़ रुपये के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यों की दी सौगात
दुर्ग। आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आजीविकामूलक गतिविधियों पर जो काम हो रहा है उसकी राह स्वामी आत्मानंद, डॉ खूबचंद बघेल जैसी विभूतियों ने दिखाई है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में आयोजित स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 921 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन पाटन विधानसभा में किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 280 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 641 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण इस अवसर पर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद जी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा को गुणवत्त्ता के साथ सभी वर्गों के लिए उपलब्ध कराने के लिए लगाया। उनके सपनों को मूर्त रूप देने के लिए हमने 701 अंग्रेजी स्कूल उनके नाम से आरम्भ किये हैं। यहाँ अंग्रेजी के साथ संस्कृत और छत्तीसगढ़ी की सीख भी दी जा रही है ताकि बच्चे अपनी परंपरा और जड़ों से भी जुड़े रह सके। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ संस्कृति को सहेजने की दिशा में हमने कार्य किया है।

आज स्वामी आत्मानंद जी की जयंती समारोह पर हम सब एकत्रित हुए हैं। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज मैंने रायपुर में छत्तीसगढिया ओलंपिक का शुभारंभ किया। हमारे छत्तीसगढ़ी खेल विलुप्तप्राय हो गए थे। अब 14 प्रकार के हमारे स्थानीय खेल हमने शामिल किए हैं।

सभी के लिए इसमें खेल में भाग लेने के अवसर हैं। स्वामी आत्मानंद जी की जयंती पर यह कार्यक्रम आरम्भ हुआ है और स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर समाप्त होगा। दीवाली के पहले हम किश्त की राशि 17 अक्टूबर को देंगे ताकि लोग अच्छे से दीवाली मनाए। इससे व्यापारी भी अच्छे से दीवाली मना पाएंगे। 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। आप सभी पैरादान जरूर करें। आपके लिए ही गौठान बनाये गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिलहन की फसल भी लें और गौठान में ही पेराई भी करें, इसलिये ग्रामीण आजीविका केंद्र बनाए गए हैं। इन आजीविका केंद्रों में पढ़े लिखे युवाओं के लिए भी रोजगार की व्यवस्था है। स्वास्थ्य में पाटन में अनेक प्रकार के जांच मुफ्त हो रहे हैं दुर्ग में भी इसी तरह से मुफ्त में जांच हो रही है। हम पूर्वजों के देखे सपने पूरे करने कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सभा को सामाजिक पदाधिकारी श्री मेहतरलाल वर्मा ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जिला मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी साहू, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। साथ ही कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 

बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये

आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

सांसद चिंतामणि महाराज ने किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Om Prakash Verma October 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फर्जी जज बनकर विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को देता था झांसा… पुलिस ने विज्ञापन निकालकर दबोचा
Next Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: रावण पूरा नहीं जला तो क्लर्क सस्पेंड

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?