ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: भिक्षुक ने चार बच्चों को डूबने से बचा लिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: भिक्षुक ने चार बच्चों को डूबने से बचा लिया

By @dmin
Published: July 26, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
बिलासपुर के तालापारा के चार बच्चे अरपा नदी के तेज बहाव में बहने लगे। लोग पुल पर खड़े होकर शोर मचाते रहे। तभी एक भिक्षुक वहां से गुजरा। उसने बच्चों को डूबते देखा तो उफनती नदी में छलांग लगा दी। नदी-नालों में नहाने वाले भिक्षुक की तैराकी विद्या यहां काम आ गई। नदी यहां 20 फीट गहरी है। वह बच्चों को बचा कर किनारे ले आया। ऐसा कोई भिक्षुक ही कर सकता है। बिना अपने जीवन की परवाह किये, बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के, बिना किसी प्रचार की आकांक्षा के वह बच्चों का जीवन बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा देता है। वह अपनी व्यक्तिगत क्षमता पर भरोसा करता है, उसका उपयोग करता है। अमीर हो या गरीब, सबको अपनी जान प्यारी होती है। पर इससे भी बड़ी होती है मानवता के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता। जीव मात्र के प्रति दया और सहानुभूति स्वाभाविक गुण हैं। ऐसा व्यक्ति सड़क किनारे घायल पड़े पशु के लिए भी रोता है। यह गुण उन बच्चों में भी होता है जिनका अभी राजनीतिक ध्रुवीकरण नहीं हुआ है। जिनकी बुद्धि कुटिल इतिहासकारों, व्याख्याकारों ने अभी हर नहीं ली है। भिलाई में ही बच्चों के ऐसे अनेक संगठन हैं जो जीव जंतुओं की रक्षा के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वे सड़क पर घायल होने वाले जानवरों की मदद करते हैं। अपना पूरा पॉकेट मनी उनपर खर्च कर देते हैं। इतना भी न किया तो इंसान कैसा? इन बच्चों की कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। वो न तो पाले के इस तरफ हैं और न उस तरफ। सेक्टर-1 की अंजलि सिंह की टोली घायल जानवरों की मदद करती है। नोवा नेचर की टीम सांपों को पकड़कर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाती है। इसी तरह एक दशक पहले युवाओं की एक टोली व्यस्त बाजारों के ठेलों के पास से कचरा बीनती दिखाई देती थी। शहर के तमाम वृद्धाश्रमों, अनाथ आश्रमों और विशेष बच्चों की देखभाल के लिए स्थापित केन्द्रों में ऐसे बच्चे दिखाई दे जाते हैं। ऐसा इसलिए संभव हो पाता है क्योंकि इनमें राजनीतिक कुटिलता नहीं होती। यह विषय इसलिए कि ज्ञान के देश भारत ने अपने ज्ञान को कुछ इस तरह सहेजा कि वह विलुप्त हो गया। पर इसी देश से बौद्ध भिक्षुओं की टोलियां निकली और अपना ज्ञान बांटती चली गई। आज चीन, कोरिया, जापान, रयुक्यु द्वीपसमूह और वियतनाम इसी धर्म की बदौलत राष्ट्रीय एकता के शीर्ष पर दिखाई देते हैं और हम अपने ही घर को आग लगाए पड़े हैं। कुटिल इतिहासकारों और व्याख्याकारों ने धर्म की ऐसी-ऐसी परिभाषाएं कर दीं जो स्वयं श्रीकृष्ण की भी समझ के परे है। भगवत गीता में जब उन्होंने धर्म की व्याख्या की थी तब धरती पर न तो मुसलमान थे और न ईसाई।

स्वच्छ्ता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रभारी मंत्री मो. अकबर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान…
भिलाई में लीजिए चाय का अलग जायका – सलोनी स्वीट्स
कैंसर मरीजों और उनके परिजनों में मानसिक समस्या की पहचान और इलाज के लिए दो दिवसीय कार्यशाला
World Cup-2023: आईसीसी की दो टूक, कहा- पाकिस्तान बताए भारत में वनडे विश्वकप खेलेगा या नहीं
यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द, बगैर परीक्षा प्रमोट होंगे छात्र, 12वीं पर फैसला जल्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य थीम पर बिजली महोत्सव का आगाज, 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के हर जिले में होंगे आयोजन उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य थीम पर बिजली महोत्सव का आगाज, 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के हर जिले में होंगे आयोजन
Next Article सुरक्षाबलों व नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर सुरक्षाबलों व नक्सलियों में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?