ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: गर्लफ्रेंड के लिए दरियादिली पड़ गई भारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: गर्लफ्रेंड के लिए दरियादिली पड़ गई भारी

By @dmin
Published: August 5, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

– दीपक रंजन दास
जो लोग अपने भाई तक को अपनी गाड़ी नहीं चलाने देते, वो भी अकसर अपनी गर्लफ्रेंड को मना नहीं कर पाते। गर्लफ्रेंड के लिए उनकी यही दरियादिली कभी-कभी घातक सिद्ध हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ कोटा निवासी रविन्द्र के साथ। गर्लफ्रेंड पूजा के साथ वह अपनी होण्डा कार से घूमने निकला था। रास्ते में पूजा ने कार चलाने की जिद दी। रविन्द्र ने अपनी दरियादिली का परिचय दिया और पूजा को स्टेयरिंग सौंप दी। तभी सामने एक बाइक दिखी। इसपर तीन लोग सवार थे। रविन्द्र चिल्लाया “ब्रेक-ब्रेक”। पूजा ने दबाया तो ब्रेक पर पैर चला गया एक्सिलरेटर पर। गाड़ी एक छलांग लगाकर आगे बढ़ी और बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग छिटक कर दूर जा गिरे। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे की मौत अस्पताल में हो गई। भारतीय सड़कों पर गाडिय़ों की संख्या तेजी से बढ़ी है और इसके साथ ही बढ़ा है गाड़ी चलाने का शौक। लोग ड्राइविंग सीखने पर खर्च नहीं करना चाहते। वैसे भी ड्राइविंग कोई सीखता नहीं है। हमारे यहां ड्राइविंग सभी मां के पेट से सीखकर आते हैं। गाडिय़ों पर तो वो तो केवल हाथ साफ करते हैं। हाथ साफ करने के चक्कर में दो-चोर एक्सीडेंट भी कर लेते हैं। पब्लिक की मार से बच गए तो ज्यादा कुछ बिगड़ता नहीं है। सिर्फ पैसे खर्च होते हैं। ड्राइवर के बाजू में बैठे-बैठे ही हेल्पर ड्राइविंग सीख लेता है। वैसे टक्कर हो जाए तो बचने के दो रास्ते होते हैं। एक तो माफी मांग लो, जेब ढीली करो और चुपचाप अपना सा मुंह लेकर चले जाओ। दूसरा उतरते ही दूसरे की गलती निकालो और उसी पर चीखना चिल्लाना शुरू कर दो। यदि शरीफ आदमी हुआ तो चुपचाप चला जाता है। राजधानी रायपुर और भिलाई की कारें आपको अकसर आजू-बाजू या पीछे से पिचकी हुई मिलेगी। लगातार चौड़ी हो रही सड़कों को लोगों ने मैदान मान लिया है। लेन का मतलब किसी की समझ में आता नहीं। वे लगातार बिना इंडीकेटर दिए पूरी सड़क पर दाएं से बाएं और बाएं से दाएं आते जाते रहते हैं। जहां से मौका मिला वहां से निकलने की कोशिश करते हैं। स्पीड को भांपने में जरा सी भी गलती हुई तो बाजू वाली गाड़ी रगड़ देती है। वैसे ही हड़बड़ाकर ब्रेक मारने वालों की गाडिय़ों का पीछे से आ ही गाडिय़ां चुम्मा ले लेती हैं। पुलिस लपककर घटनास्थल पर पहुंचती है। गाडिय़ों को किनारे लगाने या सीधे थाने लेकर चलने के लिए कहती है। वैसे भी घटनास्थल से गाड़ी हटने के बाद इंश्योरेंस का खेल लगभग खत्म ही हो जाता है। थोड़ा बहुत ले देकर बात खत्म कर दी जाती है। हल्ला तभी होता है जब हादसे में किसी की जान चली जाती है।

बेटा-बेटी को पिता ने डुबोकर मार डाला, फिर लगाई फांसी, बच्चों को घुमाने की बात कहकर ले गया था
Breaking News : महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के चार श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, यूपी के सोनभद्र में हुआ एक्सीडेंट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमधा में नवीन फल सब्जी मंडी का किया लोकार्पण…
CG Crime : मामूली विवाद के बाद बेटे ने मां के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 16 हजार नए मामले, 206 लोगों की मौत, सक्रिय मरीज भी घटकर 2 लाख हुए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओडिशा से रायपुर आ रहे सफेद रंग की डस्टर में मिला 252 किलो चांदी
Next Article रात में घरों से चोरी किए गहने सुबह दुकान के शो केस में सजा देता था, कारोबारी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?