ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: क्या मुसलमानों के घाव भर पाएंगे भागवत?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: क्या मुसलमानों के घाव भर पाएंगे भागवत?

By Om Prakash Verma
Published: September 28, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के मस्जिद-मदरसा भ्रमण पर राजनीतिक भूचाल आया हुआ है. कांग्रेस ने जहां इसे भारत जोड़ो यात्रा का असर बताया है वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इन यात्राओं पर तंज कसा है. मायावती ने ट्वीट किया कि भागवत ने उलेमाओं से खुद को राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि कहलवाया. वहीं राजनीति के पंडित इसे डैमेज कंट्रोल का शुभारंभ मान रहे हैं. राजनीति तो होती रहेगी पर सवाल यह है कि क्या भागवत के मस्जिद-मदरसा जाने से मुसलमानों के घाव भर जाएंगे. माना कि संघ या भाजपा के एजेंडे में कहीं भी मुसलमानों का विरोध नहीं है, पर क्या आम जनता भी ऐसा ही सोचती है? गैर मुस्लिम अवाम में मुसलमानों को लेकर जो धारणा और भावना घर कर गई है, क्या उसे इतनी आसानी से बदला जा सकता है? शायद नहीं. दरअसल केन्द्र में सरकार बदलने के साथ ही कुछ जहरीले लोगों के हौसले बुलंद हो गए. उन्होंने कुरान, हदीस पर पीएचडी कर ली. सार्वजनिक रूप से यह कहा जाने लगा कि मुसलमानों को मौका मिला तो पूरा देश मुसलमान हो जाएगा. आज किसी से भी बहस कर लो वह यही जुबान बोलता नजर आएगा. जिसे कल के इतिहास की खबर नहीं, वह भी 600-800 साल पुराने इतिहास का विशेषज्ञ बना बैठा है. आक्रांता लूट-पाट के उद्देश्य से ही आते हैं. उन्होंने तोडफ़ोड़ की, लूटपाट भी किया पर समय के साथ उन्होंने इस धरती को अपना लिया. स्वतंत्रता संग्राम में उनकी बराबर की हिस्सेदारी रही. आजाद भारत की सेना में भी उन्होंने अपने जौहर दिखाए. माना कि मदरसों के कारण उनकी शिक्षा अलग ढंग से हुई पर यह उनकी नहीं बल्कि तत्कालीन सरकारों की दोषपूर्ण नीतियों का नतीजा थी. अगर मुसलमानों को अल्पसंख्यक वोट बैंक बनाया गया, वक्फ बोर्डों को तमाम सहूलियतें दी गईं तो यह भी सरकार की दोषपूर्ण नीतियों का ही परिणाम था. एक आम मुसलमान का इससे कोई लेना देना नहीं था. वह तो अपनी मेहनत और उद्यमिता से ही कमा खा रहा है. जिन लोगों ने आधुनिक शिक्षा को अपनाया, उन्होंने वहां भी कामयाबी के झंडे गाड़े. क्रिकेट टीम हो या वैज्ञानिकों की फौज, हर जगह आपको मुसलमान दिखाई दे जाएंगे. पर एक सोची समझी साजिश के तहत हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए मुसलमानों के खिलाफ जहर फैलाया जाता रहा और संघ और उसके द्वारा पोषित भाजपा मूकदर्शक बने रहे. बल्कि यूं कहें कि संघ और भाजपा इस विष वृक्ष का फल खाकर मजबूत होते रहे तो अतिश्योक्ति नहीं होगी. अब जाकर संघ को यह बात समझ में आई है कि जिस विष बेल को फलने-फूलने दिया गया है, वह आगे चलकर गृहयुद्ध की स्थिति निर्मत कर सकता है. इसलिए डैमेज कंट्रोल जरूरी हो गया है. रास्ता कठिन अवश्य है पर ठान लो तो असंभव कुछ भी नहीं. पर इससे पहले उन लोगों के मुंह बंद करने पड़ेंगे तो लगातार समाज में जहर फैला रहे हैं.

21 साल की आर्या राजेन्द्रन ने रचा इतिहास…. बनी देश की सबसे कम उम्र की महापौर
Good News : दुर्ग में मेगा जॉब प्लेसमेंट, 5500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 4 मई बीआईटी कॉलेज में लगेगा कैंप
CG Politics: इस बार किसका ‘हाथ’ थामेंगे सतनामी, एससी आरक्षित 10 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा की पैनी नजर
भेंट-मुलाकात: न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताकत-मुख्यमंत्री बघेल
बारात में नाचने पर हुआ विवाद, एक ने दूसरे युवक के पेट में मारा चाकू… अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां के साथ अवैध संबंध की धमकी बेटे को पड़ गई भारी, चार दोस्तों ने मिलकर युवक को मारी गोली, फिर लाश फेक दिया नदी में मां के साथ अवैध संबंध की धमकी बेटे को पड़ गई भारी, 3 दोस्तों ने मिलकर युवक को मारी गोली, फिर लाश फेक दिया नदी में
Next Article हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी, सेलून दुकान में घुसकर किया हंगामा, संचालक और वर्कर की पिटाई की, गुस्से में सेन समाज हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी, सेलून दुकान में घुसकर किया हंगामा, संचालक और वर्कर की पिटाई की, गुस्से में सेन समाज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?