ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: एफआईआर में एक कॉलम और जोड़ ले पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
Big accident : ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकराए दो विमान, चार पायलटों की मौत
October 24, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस की पहल : स्कूल के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक
October 24, 2026
बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा
October 24, 2026
shreekanchanpath 12 # 24 October 2026
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: एफआईआर में एक कॉलम और जोड़ ले पुलिस

By Om Prakash Verma Published October 23, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
समाज है तो अपराध भी होगा ही. दूसरों का माल हड़पने के लिए तो अपराध होते ही हैं, कभी-कभी अपनी बात मनवाने के लिए भी हिंसा की जाती है. अपराध बाहर वालों के खिलाफ भी हो सकता है और परिवार वालों के खिलाफ भी. घर की चाहरदीवारी के भीतर होने वाले अपराध पहले दिखाई नहीं देते थे. पर अब वक्त बदल गया है. लोकलाज के भय से मामला छिपाने के दिन लद चुके हैं. बल्कि कई बार तो दबाव बनाने के लिए झूठे मामले भी दर्ज कराए जाते हैं. कभी कभी मामला इतना मसालेदार होता है कि देखते-ही-देखते वह वायरल हो जाता है. पोर्टल की ट्रैफिक बढ़ जाती है. टैग और क्रांस लिंकिंग की सुविधा होने के कारण ऐसी सभी नई-पुरानी खबरों को एक ही पोर्टल पर, एक के बाद एक पढ़ा जा सकता है. एक खबर आई कि बीवी नॉनवेज खाती थी, गुटखा खाकर बेडरूम में ही थूक देती थी, शराब पीती थी. आत्महत्या करने की कोशिश करती थी और ससुराल वालों को फंसा देने की धमकी देती थी. फैमिली कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर पति हाईकोर्ट की शरण में गया. वहां मामला सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है. इसी तरह तमाम पंडिताई के बाद हुई एक उद्योगपति की शादी भी नहीं चली. थोड़े ही दिन में पति शराब पीकर घर लौटने लगा. पत्नी अब मायके में रहती है. उसने पति पर अपनी ही 9 साल की बेटी पर बुरी नजर रखने और उसका यौनशोषण करने का आरोप लगाया है. पति फिलहाल फरार चल रहा है. किसी को ब्लैकमेलर परेशान करते हैं तो किसी के यहां डाका पड़ जाता है. संपत्ति की लड़ाई तो त्रेता और द्वापर काल से चली जा रही है. पर जब अपराधों की संख्या बढऩे लगे तो समाज चिंतित होता है. पुलिस प्रथम दृष्टया झूठे या अहस्तक्षेप योग्य अपराधों के एफआईआर दर्ज न करे तो जनता नाराज और दर्ज करे तो अपराध का बढ़ता ग्राफ, विषय बन जाता है. फिलहाल छत्तीसगढ़ में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है. जब से यूपी में पुलिस सख्त हुई है, अपराधी सीधे-सादे लोगों के राज्य छत्तीसगढ़ का रुख करने लगे हैं. इन सबसे परे छत्तीसगढ़ में अपराध अब राजनीति का विषय हो गया है. भाजपा बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है तो कांग्रेस अपराधियों के भाजपा से संबंध पर चुटकियां ले रही है. कांग्रेस ने नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के हवाले से यह भी कहा है कि भाजपा शासन के मुकाबले कांग्रेस शासन में सभी प्रकार के अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है. अब पुलिस एक काम और कर सकती है – अपराध दर्ज करते समय आरोपी का नाम, वल्दीयत, उम्र, लिंग, पता के साथ ही उसकी पार्टी का नाम भी दर्ज करे. बिना बहस मुबाहसे के लोगों को पता चल जाएगा कि किस पार्टी के पास कितने अपराधी हैं. कांव-कांव से कुछ तो निजात मिलेगी.

You Might Also Like

Big accident : ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकराए दो विमान, चार पायलटों की मौत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

दुर्ग पुलिस की पहल : स्कूल के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा

अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम

Om Prakash Verma October 23, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: हिमाचल विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची Big Breaking: हिमाचल विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची
Next Article दिवाली शॉपिंग करके लौट रहे पिता-पुत्र से बंदूक की नोक पर लूट, बीच सड़क रोका बाइक, कैश और नए कपड़े छीने

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?