ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: शराब दुकान बंद कराने “गांधी” ने सजाई अपनी चिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

गुस्ताखी माफ़: शराब दुकान बंद कराने “गांधी” ने सजाई अपनी चिता

By Om Prakash Verma
Published: December 2, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
शराब दुकान के बारे में यह कहा जाता है कि इसे जंगल में भी खोल दो तो चलने लगती है. बस गिलास, पानी और चखना का इंतजाम होना चाहिए. भिलाई शहर की ही बात करें तो लोग पटरी पार साइकिल, मोटर खड़ी कर जान हथेली पर लेकर दारू ठेके तक आते हैं. फिर क्या वजह है कि बीच शहर शराब की दुकानों का लाइसेंस दिया जाता है? लगातार विरोध के बावजूद इन्हें न तो हटाया जाता है और न ही बंद किया जाता है. इसका एक लंबा इतिहास है. शराब दुकानों का विरोध करते-करते कई लोग नेता बन गये. शराब दुकानों का विरोध करने के ढंग भी निराले हैं. कभी महिलाएं सड़क पर बैठकर ”पेग” बनाने लगती हैं तो कभी बोतलों की माला लेकर लोग प्रदर्शन करने लगते हैं. शराब की अर्थी निकालने से लेकर आबकारी मंत्री का पुतला फूंकने तक कई प्रकार के प्रदर्शन हो चुके हैं. अब बिलासपुर की बारी है. यहां एक “गांधी” शराब दुकान हटाने के लिए खुद अपनी चिता सजाए बैठ गया है. उसने चेतावनी दी है कि यदि शराब दुकान को तत्काल नहीं हटाया गया तो वह इसी चिता पर आत्मदाह कर अपने प्राण त्याग देगा. इस शराब दुकान का विद्यार्थियों से लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन विरोध कर चुके हैं पर प्रशासन की ढिठाई है कि वह इसे प्रक्रिया में उलझा रहा है. दरअसल, मामला शराब का नहीं बल्कि शराब दुकान का है. राज्य में भले ही शराब दुकानों का संचालन सरकार कर रही हो पर इसके आसपास के चखना दुकानों का संचालन कांग्रेस के कार्यकर्ता और छुटभैया नेता कर या करवा रहे हैं. बताया जाता है कि इन चखना सेंटरों से एक एक विधानसभा में प्रतिदिन 5 से 25 हजार रुपए तक की कमाई आती है. चखना की कमाई को लेकर अकसर नेताओं में ठनी रहती है. इस धंधे पर बड़े नेताओं की भी नजर है. वे चाहते हैं कि चखना सेंटरों का ठेका उनके चमचों के पास रहे. इससे चमचा और कार्यकर्ताओं का खर्चा-पानी चलता रहेगा. व्यापार की सूझबूझ रखने वालों की मानें तो इसमें सरकार का ही फायदा है कि दारू दुकान दूरस्थ अंचलों में खुले. इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि पानी, गिलास और चखना लोगों को वहीं से खरीदना पड़ेगा. अभी लोगों के पास अन्य दुकानों का भी आप्शन रहता है. दारू दुकान दूर होने से पियक्कड़ों की संख्या कम होने से रही. मुसीबत सिर्फ यह होगी कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने लिए पुलिस को अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ेगी. वैसे भी शहरे के बीच स्थापित दारू दुकानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था का कोई बहुत अच्छा हाल तो है नहीं. आए दिन छीना झपटी, मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं. इससे आम लोगों को भी तकलीफ होती है. दारू दुकान आबादी से बाहर हो तो सरकार की भी इज्जत सेफ रहेगी. जिसे दारू पी-पिलाकर मरना है, उसे उसके हाल पर ही छोड़ दें तो अच्छा.

ऑपरेंशन सुरक्षा अभियान के तहत एक्शन में ट्रैफिक पुलिस, 30 शराबी वाहन चालकों की गाड़ियां जब्त
shreekanchanpath 241 # 14 June 2025
दक्ष वैद्य ने उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा से की विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग की मांग
सीएम बघेल ने फिर दिखाई दरियादिली, मासूम विवान को मिलेगा नया जीवन, बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश
Breaking News : भिलाई-3 में चलती कार में लगी आग… चालक ने भागकर बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking :  सीएम बघेल ने विधानसभा में पेश किया 43 सौ करोड़ का अनुपूरक बजट… विपक्ष ने की घेराबंदी
Next Article Good News: CG के 7 जिलों में खुलेगा खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर, खिलाडिय़ों के खिले चेहरे, नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलना होगा आसान Good News: CG के 7 जिलों में खुलेगा खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर, खिलाडिय़ों के खिले चेहरे, नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलना होगा आसान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?