ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: चिकनी चमेली, पव्वा चढ़ाके आई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: चिकनी चमेली, पव्वा चढ़ाके आई

By @dmin
Published: December 9, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
‘चिकनी चमेली, छुप कर अकेली, पव्वा चढ़ाके आई’ की धुन पर दोनों हाथों से पेग चुसकती लड़कियों को देखना हो तो आपका नवधनाढ्य आधुनिक हिन्दू समाज की शादियों में स्वागत है. यहां ‘लेडीज संगीत’ चल रहा है. डीजे का कान-फाड़ू शोर-शराबा है. आपस में बातचीत संभव नहीं है. डांस फ्लोर पर लड़कियां थिरक रही हैं. इन लड़कियों में दुल्हन भी शामिल होती है. सालियां दूल्हे को भी घसीट लाती हैं. किसी और के साथ खुशी-खुशी नाचने का संभवत: उसका यह आखिरी मौका है. दृश्य बदलता है दुल्हन हाथों में वरमाला लिये नाचती गाती मंडप की ओर बढ़ रही है. मंडप की ओर से दूल्हा भी नाचता हुआ बांहें फैलाए दुल्हन की ओर भाग रहा है. दोनों बगलगीर होकर मंडप की ओर बढ़ते हैं. यहां एकाएक उनपर परम्परा का ब्रेक लग जाता है. यहां पंडित बैठे हैं. दुल्हन के माता-पिता पीढ़े पर बैठे पूजा कर रहे हैं. दूल्हा पहुंचता है, उसके पांव पूजे जाते हैं. वह भी बैठ जाता है. एक हाथ में माइक पकड़े पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं. फिर दुल्हन को बुलाया जाता है और नमो-नम: के साथ संस्कार सम्पन्न हो जाते हैं. जिनके पिता नहीं हैं या अपाहिज हैं, उनके यहां कन्यादान पर भी बवाल हो जाता है. फेमिनिज्म के इस दौर में कोई दुल्हन की मर्जी के खिलाफ नहीं जा सकता. वह कहती है कि उसकी छोटी बहन ही सारे संस्कार करेगी. लिहाजा पंडित को मानना ही पड़ता है. क्वांरी कन्या अपनी बड़ी बहन का कन्यादान करती है. बड़े-बूढ़े नाक-भौं सिकोड़ते हैं. कुछ मूंछ वाले पुरुषों के जबड़े चलने लगते हैं मानो वे दांत पीस रहे हों. पर भारतीय परम्परा का पालन करते हुए वे सब खामोश रहते हैं. कहीं शादी में विघ्न न पड़ जाए. दिक्कत यह नहीं है कि आप अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटना को अपने ढंग से चाहते हैं, उसका भरपूर आनंद लेना चाहते हैं. दिक्कत यह है कि आपको मंडप, कन्यादान और सप्तपदी जैसे संस्कार भी अपनी शादी के वीडियो में चाहिए. वीडियो की खातिर ही आप अपने उन भाइयों से लिपट कर रोती हैं, उन ज्येष्ठों के पांव छूती हैं जिनसे बोलचाल तक बंद है. सभी चुप रहते हैं और नेग देकर क्रोध में भोजन का तिरस्कार कर घर लौट जाते हैं. इस घटना को देखने के बाद बरबस ही हस्तिनापुर का राजदरबार याद आ जाता है. बच्चे बैठकर जुआ खेल रहे हैं, प्रचण्ड महारथी बैठे-बैठे दांत पीस रहे हैं. शांति बनाए रखने के लिए सब चुप हैं. इसे संस्कार नहीं नपुंसकता कहते हैं. यह वही नपुंसकता है जिसने द्रौपदी का चीरहरण होते देखा. यह वही नपुंसकता है जिसने अर्जुन को कुरुक्षेत्र के मैदान में धनुष उठाने से रोका. इसी नपुंसकता का अंत करने भगवान श्रीकृष्ण को गीता का उपदेश देना पड़ा. हिन्दुत्व को खतरा किसी और धर्म से नहीं, बल्कि खुद अपनी संस्कारहीनता से है. दरअसल, अपनी संतान को अंग्रेजी सिखाकर लाटसाहब बनाने की होड़ में हम उन्हें संस्कारों को समझाना भूल गए.

Video : नागपुर से कोरबा तक हाईटेक तरीके से चल रही हैं ट्रेने, Video देखकर समझे कैसे काम करता है यह सिस्टम
छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज उद्योग चेम्बर भिलाई इकाई का शपथग्रहण समारोह… उद्योग हित में खड़े रहने का लिया संकल्प
कोविड-19 से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक कारगर उपाय
तो हमारा हाल भी श्रीलंका जैसा न हो जाए, फ्री बांटने वाली स्कीमों पर पीएम मोदी से बोले अफसर
कोविड-19: इन राज्यों में संक्रमण दर में इजाफा, गिरावट के बाद भारत में बढ़े कोरोना केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में भाजपा ने शुरू की शंखनाद पदयात्रा, सभी 70 वार्डों का करेंगे भ्रमण… लोगों से जानेंगे उनकी समस्या
Next Article CG Crime : ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में घुसा चोर, दिखाई हाथ की सफाई.. दूसरे दिन हुआ गिरफ्तार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?