ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गिरता जलस्तर: गर्मी के मौसम में किसानों को मिलेगा राहत, तांदुला से छोड़ा जाएगा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गिरता जलस्तर: गर्मी के मौसम में किसानों को मिलेगा राहत, तांदुला से छोड़ा जाएगा पानी

By Om Prakash Verma
Published: March 13, 2023
Share
गिरता जलस्तर: गर्मी के मौसम में किसानों को मिलेगा राहत, तांदुला से छोड़ा जाएगा पानी
गिरता जलस्तर: गर्मी के मौसम में किसानों को मिलेगा राहत, तांदुला से छोड़ा जाएगा पानी
SHARE

मोर मकान मोर आस योजना के तहत बुजुर्ग महिला के बेटे ने मां की सुविधा के लिए ग्राउंड फ्लोर में आवास की मांग की
दुर्ग। गर्मी बढऩे से तेजी के साथ शहर का जलस्तर गिरता जा रहा है। नलकूपों, कुंओं में पानी का स्तर नीचे उतर गया है, इससे अब लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम पंचायत औरी भाठागांव के समस्त ग्रामवासियों ने तांदुला जलाशय से पानी छोडऩे के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण गांव में जलस्तर काफी गिर गया है, जिसके चलते निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के फसल में सिंचाई करने की समस्या बढ़ गई है। वर्तमान में ग्राम औरी भाठागांव में लगभग 200 एकड़ में मक्के की फसल लगी है। सिंचाई की सुविधा नही होने के कारण फसल खराब होते जा रही है, इससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जलकार्य की शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए।

मोर मकान मोर आस योजना के तहत किरायेदार के रूप में निवासरत परिवारों को नियमानुसार आवास उपलब्ध कराया गया है। इसी परिपेक्ष्य में श्री शंकर लाल सोनी माता श्रीमती सुंदर बाई सोनी उम्र 75 वर्ष ने मोर मकान मोर आस योजना के तहत गोकुल नगर पुलगांव में आवास आबंटन के किए आवेदन किया था। उन्होंने अपने आवेदन में भू-तल पर आवास आबंटित करने की मांग की है। श्रीमती सुंदर बाई वृद्ध हैं, जिससे उन्हें सीढ़ी चढऩे- उतरने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है अत: उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए भू-तल में आवास आबंटन के लिए निवेदन किया। इस संबंध में कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को आदेशित किया।

वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर निवासी श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि तृतीय वर्ग कर्मचारियों को जवाहर नगर दुर्ग में आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराया गया है, जिसमें सभी सदस्य स्वयं का मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा व्यवसायिक परिसर भी निर्माण कराया गया है, जहां दुकानें संचालित है। इसी आवासीय परिसर में एक व्यक्ति ने अपने मकान के भू-तल को बैंक को किराए पर दे रखा है। साथ ही कुछ सदस्यों ने अपने घर को ही दुकान के लिए किराये पर दे दिया है। इसकी वजह से कालोनी में गाडिय़ों और बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

जिला चिकित्सालय के अंतर्गत जीवन दीप समिति के सदस्यों ने जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने जिला चिकित्सालय में नागरिकों की सुविधा हेतु विभिन्न मांग कलेक्टर के समक्ष् रखी। कार्यकारिणी सदस्य श्री दिलीप ठाकुर और प्रशांत डोंगवकर ने जीवन दीप समिति की जल्द मीटिंग संपादित करने की मांग भी की। कलेक्टर ने समिति के सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही समिति की बैठक कराने और समिति के सुझावों पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

ग्राम पंचायत औंरी सरपंच ने विद्युत कटौती करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी अधिक खपत होने के कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है। पानी की आपूर्ति के लिए कई घरों में पंप के द्वारा पानी खीचा जा रहा है, जिसके कारण पानी हर घर तक पहुंच नही पा रहा है। पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए सुबह व शाम नल चालू करने के समय में ट्रांसफार्मर से विद्युत लाईन बंद कर देने से पानी की आ रही दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है। पानी की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने एसडीएम पाटन को जल्द निराकरण हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Cyber Attack on India: महाराष्ट्र की 70 समेत देश की 500 वेबसाइट पर हमला, मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक
लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ भाजपा ने पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक… इन्हें मिली जिम्मेदारी
खतरे में सीएम की कुर्सी: लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट
एम्स में लगी भीषण आग, दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची, इमर्जेंसी से निकाले गए मरीज
पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, कश्मीर में आतंकियों के घुसपैठ की कोशिशों को भारतीय सेना ने किया नाकाम, देखें video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video : फिर एक दंबग की निकली हवा, रायफल से हवा में फायर कर सोशल मीडिया में डाली पोस्ट, पुलिस ने कराई परेड
Next Article जंगली जावनर शिकार करने को बिछाया था करंट, खेत से आ रहा ग्रामीण आया चपेट में, हालात गंभीर जंगली जावनर शिकार करने को बिछाया था करंट, खेत से आ रहा ग्रामीण आया चपेट में, हालात गंभीर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?