ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गायों के लिए शुरू होगी एंबुलेंस सेवा, साल भर में छुट्टा मवेशियों से मिल जाएगी मुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गायों के लिए शुरू होगी एंबुलेंस सेवा, साल भर में छुट्टा मवेशियों से मिल जाएगी मुक्ति

By @dmin
Published: April 25, 2022
Share
SHARE

बाराबंकी। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि साल भर के अंदर न खेतों में छुट्टा जानवर दिखेंगे और न ही सड़कों पर। जिले के दौरे पर आये कैबिनेट मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में गोवंशीय जानवरों को लेकर यह दावा किया और योगी सरकार की पूरी योजना बताई।

बताया कि पहली बार गायों के लिए यूपी में एंबुलेंस सेवा लागू की जा रही है। 1962 डायल करने पर एक घंटे के अंदर पशु चिकित्सा विभाग की टीम गोवंश का इलाज करने पहुंच जाएगी। टीम में डॉक्टर समेत तीन लोग होंगे। पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि गोवंशों को आश्रय मिले। कहा कि गोशालाओं को वृहद बनाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना प्रदेश में गो-अभ्यारण्य बनाने की है। हर ब्लॉक में गोशालाएं बनेंगी। इनके संचालन के लिए लोगों से दान लिया जाएगा। दूध के साथ गोबर व मूत्र से आय की जाएगी जिसका उपयोग गोशाला के विकास के लिए किया जाएगा।

पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार आवारा मवेशियों के मुद्दे पर बेहद गंभीर है। हर गांव में चारागाह की जमीन सुरक्षित है। इन जमीनों की पैमाइश कराकर हरे चारे की बोआई करवाई जाएगी। इन पर अगर माफिया के कब्जे पाए जाएंगे तो बुलडोजर भी चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जल्द ही जमीनों की तलाश शुरू कर दी जाएगी।

Big Breaking : पीसीसी की अहम् बैठक में शुरू हुई चुनावी एक्सरसाइज, देर रात बैठेगी चुनाव समिति, नामों को दिया जाएगा फायनल टच
भिलाई में कल जेपी नड्‌डा की सभा, आईटीआई ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के लिए करेंगे वोट अपील
बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश ने बढ़ाई उमस, सेक्टर-7 में गिरा निर्माणाधीन भवन में लगा भाड़ा
CG News : एक साल पहले लापता बुजुर्ग लौटी अपने घर, भटककर कोरबा पहुंची…. वृद्धाश्रम में रह रही थी महिला
Big Breaking: भयंकर आगजनी में एल्डरमेन का घर जलकर खाक, लाखों का सामान राख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सहकारी आंदोलन को और अधिक संगठित कर मजबूत बनाने की आवश्यकता : भूपेश बघेल
Next Article छत्तीसगढ़ को मलेरिया के मामलों में कमी के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सम्मानित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?