पाटन। मार्च में या यूं कहें की होली के बाद गर्मी भी अपने चरम पर पहुंचने के लिए तैयार होती है। जैसे जैसे गर्मी बढऩे लगती है तो कहीं न कहीं आगजनी की घटनाएं आते रहती है। एक ऐसी ही घटना आज लगभग दोपहर 2 बजे नगर पंचायत पाटन में घटित हुई है। जिसमें घर में रखा सामान व कृिष से संबंधित सारे सामान जलकर राख हो गए।
उल्लेखनिय है कि आज दुर्ग जिले के नगर पंचायत क्षेत्र पाटन का एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। बताया जाता है कि जिस घर में आग लगी वह घर नगर पंचायत पाटन के एल्डरमैन लोकेश नायक का घर है। वहीं आग इतनी भयंकर थी कि घर रखे सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। वहीं घर पर रखे कृषि से संबंधित सारे सामान भी जलकर राख हो गए हैं। वहीं आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की जद्दोजहद कर रही है। वहीं समाचार लिखे जाने तक आग कैसी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।




