ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘गांधी सेवा ग्राम’ ग्रामीण परिवेश के रूप में होगा विकसित, सीएम बघेल ने स्थल का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

‘गांधी सेवा ग्राम’ ग्रामीण परिवेश के रूप में होगा विकसित, सीएम बघेल ने स्थल का किया निरीक्षण

By Om Prakash Verma
Published: December 17, 2022
Share
'गांधी सेवा ग्राम' ग्रामीण परिवेश के रूप में होगा विकसित, सीएम बघेल ने स्थल का किया निरीक्षण
'गांधी सेवा ग्राम' ग्रामीण परिवेश के रूप में होगा विकसित, सीएम बघेल ने स्थल का किया निरीक्षण
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर में महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप बनने वाले ‘गांधी सेवा ग्रामÓ स्थल का निरीक्षण किया। नवा-रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम के लिए 75 एकड़ की जमीन चिन्हांकित की गई है। इसे ग्रामीण परिवेश के रूप में विकसित किया जाएगा।

गौरतलब है कि लोक सभा सांसद राहुल गांधी ने 3 फरवरी 2022 को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गांधी सेवा ग्राम की आधारशिला रखी थी। सेवा ग्राम में छत्तीसगढ़ की परंपरागत ग्रामीण भवन शैली की झलक दिखेगी। निर्माण कार्यों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग होगा। यहां की सड़के भी ग्रामीण परिवेश के अनुरूप होंगी। सेवा ग्राम तक पूरा क्षेत्र हरियाली से भरपूर रहेगा। सेवा-ग्राम के निर्माण में मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए किया जाएगा। सेवाग्राम में गांधीवादी सिद्धांतों, ग्रामीण कला और शिल्प के केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां अतिथि विषय-विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। यहां छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को प्रोत्साहन साथ ही वहां वृद्धाश्रम तथा वंचितों के लिए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। बुजुर्गों को दूसरा घर देकर और वैचारिक आदान-प्रदान की सुविधा होगी। साथ ही विजिटर्स सेंटर और गांधी के सिद्धांतों को स्मरण करने का केंद्र होगा।

सेवा ग्राम में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट कला और शिल्प कला भी दिखेगी। यहां के विभिन्न कार्यों बस्तर, रायगढ़ और अन्य जिलों में बेल मेटल, लौह, टेराकोटा, पत्थर, कपड़े और बांस का उपयोग करके विभिन्न कलात्मक वस्तुओं से सजाया जाएगा। ‘गांधी सेवा ग्रामÓ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भर-ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक धनेन्द्र साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती किरण कौशल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

चीन बंद करेगा फड़फड़ाना, भारत ने बॉर्डर पर भेजे अल्ट्रामॉडर्न हथियार, ये चीजें साबित होंगी गेम-चेंजर
खेलों के राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का दबदबा, दो स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते
आतंकी साजिश नाकाम: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की खेप बरामद
हेल्थ एंड वेलनेस एप्पलीकेशन के उपयोग और उन्नयन के लिए पुरस्कृत होगा छत्तीसगढ़ राज्य…. छत्तीसगढ़ राज्य को पूरे भारत स्तर में मिला तीसरा स्थान
श्रीलंका में सियासी संकट : गोतबाया नहीं छोड़ेंगे राष्ट्रपति पद, बहुमत साबित करने वाले दल को सौंपेंगे सत्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेशर्म रंग का अब दुर्ग में भी विरोध, फिल्म पठान के गाने के खिलाफ पूर्व एल्डमैन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रतिबंध लगाने की मांग बेशर्म रंग का अब दुर्ग में भी विरोध, फिल्म पठान के गाने के खिलाफ पूर्व एल्डमैन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रतिबंध लगाने की मांग
Next Article छत्तीसगढ़ गौरव दिवस: विलुप्त हो रही संस्कृति को विश्व पटल पर रखा, हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं-जितेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ गौरव दिवस: विलुप्त हो रही संस्कृति को विश्व पटल पर रखा, हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं-जितेन्द्र साहू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?