ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरीबों की रसोई में डाका, 1.40 करोड़ का पीडीएस का राशन घोटाला, 11 पर एफआईआर दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गरीबों की रसोई में डाका, 1.40 करोड़ का पीडीएस का राशन घोटाला, 11 पर एफआईआर दर्ज

By Om Prakash Verma
Published: May 1, 2023
Share
गरीबों की रसोई में डाका, 1.40 करोड़ का पीडीएस का राशन घोटाला, 11 पर एफआईआर दर्ज
गरीबों की रसोई में डाका, 1.40 करोड़ का पीडीएस का राशन घोटाला, 11 पर एफआईआर दर्ज
SHARE

अंबिकापुर। अंबिकापुर में पीडीएस घोटाला सामने आया है। नगर निगम क्षेत्र की चार सरकारी दुकानों की जांच में करीब 1.40 करोड़ रुपये का राशन कम मिला है। इसके बाद खाद्य अधिकारी की रिपोर्ट पर कोतवाली और गांधीनगर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इनमें चारों राशन दुकानों का संचालन करने वाली समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सेल्समैन शामिल हैं। राशन दुकानों की जांच में शहर के बरेजपारा, गोधनपुर, नमनाकला एवं सतीपारा सोसाइटी में लाखों रुपये के चावल, शक्कर, गेंहू और अन्य खाद्यान गायब मिले थे।

खाद्य निरीक्षक श्वेता रानी कुजूर ने संचनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण नवा रायपुर के पत्र क्रमांक 5805 के आदेशानुसार इन चारों राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन किया। इसमें जाकिर हुसैन वार्ड बरेज पारा सोसाइटी से 60.40 लाख, जवाहर लाल नेहरु वार्ड सत्तीपारा में 24.74 लाख, गोधनपुर सहकारी समिति में 24.74 लाख एवं नमनाकला सोसाइटी में 26.52 लाख रुपये का राशन गायब मिला। जांच में संचालन समिति के पदाधिकारियों व सेल्समैनों की मिलीभगत से घोटाले का पता चला।

खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में जाकिर हुसैन वार्ड बरेज पारा सोसाइटी में अध्यक्ष अनवारूल खान,उपाध्यक्ष नाजिया बानो, सेल्समैन मुस्तेबाज खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। जांच में दुकान से 1551.02 क्विंटल चावल, शक्कर 13.45 क्विंटल, चना 47.87 क्विंटल व नमक 14.73 क्विंटल गबन किया जाना पाया गया है। जवाहर लाल नेहरु वार्ड सत्तीपारा में अध्यक्ष श्रीमती रणजीत कौर,उपाध्यक्ष श्रीमती रूपिंदर कौर,सेल्समैन खुशदील अहमद के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। यहां चावल 638.35 क्विंटल, शक्कर 8.52 क्विंटल, चना 16.66 क्विंटल गायब मिला है।

इसी प्रकार गोधनपुर सहकारी समिति में अध्यक्ष दशरथ सोनी,उपाध्यक्ष अभय राज सिंह व सेल्समैन के खिलाफ गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है। नमनाकला सोसाइटी में अध्यक्ष बृजेश सोनी,उपाध्यक्ष एवं सेल्समैन रुपेश सोनी के खिलाफ भी गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है। उक्त 11 लोगों के खिलाफ धारा 409, 34 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 1955 की धारा 3/7 के तहत अपराध दर्ज कराया है।

हरियाली भरा होगा पुलगांव- अंजोरा रोड का सफर, साढ़े पांच किमी की इस सड़क के दो ओर लगेंगे लगभग 11 हजार पौधे
भाजपा ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के सीएम साय सहित समिति में 27 दिग्गजों को जगह
Cyber Fraud : 200 रुपए भेजकर साढ़े 8 लाख ऐंठे, प्रॉफिट के नाम पर महिला को फंसाया
राजधानी रायपुर में महिला मड़ई का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्टॉलों का किया अवलोकन
Bhilai Breaking : खुर्सीपार में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, राजनांदगांव के शातिर का कारनामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गढ़चिरौली में मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सली ढेर, 36 लाख से ज्यादा का था इनाम
Next Article CG accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से सिपाही की मौत, फ्लाईओवर पर देर रात हादसा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?