ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गणतंत्र दिवस की परेड में ‘मेड इन इंडिया’ पर जोर, इन स्वदेशी हथियारों पर रहेंगी नजरें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedRaipur

गणतंत्र दिवस की परेड में ‘मेड इन इंडिया’ पर जोर, इन स्वदेशी हथियारों पर रहेंगी नजरें

By Om Prakash Verma
Published: January 13, 2024
Share
गणतंत्र दिवस की परेड में 'मेड इन इंडिया' पर जोर, इन स्वदेशी हथियारों पर रहेंगी नजरें
गणतंत्र दिवस की परेड में 'मेड इन इंडिया' पर जोर, इन स्वदेशी हथियारों पर रहेंगी नजरें
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजपथ पर इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में मेड इन इंडिया हथियार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। परेड के दौरान स्वदेशी हथियार जैसे एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्टर, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और एंटी टैंक मिसाइल नाग का प्रदर्शन किया जाएगा। एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्टर देश का पहला स्वदेशी मल्टी रोल कॉम्बैट हेलीकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन किया गया है।

एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्टर और नाग मिसाइल सिस्टम पर रहेंगी नजरें
एलसीएच प्रचंड ग्राउंड अटैक और हवाई हमले में सक्षम है। यह हेलीकॉप्टर आधुनिक स्टील्थ तकनीक से लैस है, जिसमें आर्मर प्रोटेक्शन और रात में हमला करने की भी क्षमता मौजूद है। इसमें आधुनिक नेविगेशन सिस्टम, और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें लगाई गई हैं। नाग मिसाइल सिस्टम को डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। दुश्मनों के टैंकों को तबाह करने में यह मिसाइल काफी कारगर है और खास बात ये है कि यह मिसाइल सिस्टम दिन और रात दोनों समय हमले करने में सक्षम है। यह मिसाइल टॉप अटैक क्षमताओं और ऑटोमैटिक तरीके से अपने लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। नाग मिसाइल का कैरियर NAMICA बीएमपी-2 पर आधारित सिस्टम है और इसे जमीन के साथ ही पानी की सतह से भी फायर किया जा सकता है।

इन मेड इन इंडिया हथियारों का भी किया जाएगा प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान आधुनिक बख्तरबंद गाडिय़ां और अन्य विशेषज्ञ वाहन भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां मुख्य अतिथि होंगे। मेड इन इंडिया हथियारों में टी-90 टैंक, बीएमपी-2 इंफेंट्री कॉम्बैट वाहन, ड्रोन जैमर्स, एडवांस्ड सर्वत्र ब्रिज, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और मल्टी फंक्शन रडार आदि का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

राजिम कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
झांसी के छात्र इंटर्नशिप के लिए पहुंचे बारनवापारा अभ्यारण्य, वन्यजीव प्रबंधन ß संरक्षण का ले रहे प्रशिक्षण
बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ की पुनर्वास नीति का असर… सुरक्षाबलों को दी बधाई
उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई :  लॉज के कमरे से 2 लाख रुपए बरामद, भिलाई व रायपुर जुड़ा मामला
मेरठ की मुस्कान जैसा एक और कांड… शादी के 15 वें दिन पति की करवाई हत्या, मुंह दिखाई के पैसों से दी सुपारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: हवा में धूल-वायरस, कानों में सीसा
Next Article कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, मापी धान की आद्रता कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, मापी धान की आद्रता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?