ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गढ़बो नवा कुम्हारी का सपना हो रहा साकार, भव्य अधोसंरचनाएं लोकार्पण के लिए तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गढ़बो नवा कुम्हारी का सपना हो रहा साकार, भव्य अधोसंरचनाएं लोकार्पण के लिए तैयार

By @dmin
Published: July 10, 2022
Share
नेशनल पुशपुल चौपिंयनशिप में गोल्ड मेडल लाकर राज्य का नाम बढ़ाने वाले उद्भव को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
नेशनल पुशपुल चौपिंयनशिप में गोल्ड मेडल लाकर राज्य का नाम बढ़ाने वाले उद्भव को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
SHARE

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने किया निर्माणाधीन एवं निर्मित अधोसंरचनाओं का निरीक्षण
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों से भी मिले, धमधा में स्वास्थ्य अधोसंरचना का किया निरीक्षण
कुम्हारी में बांधा को नये स्वरूप से निखारने के दिये निर्देश
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार हो रहा है और इसके साथ ही नगरीय निकायों में भी भव्य अधोसंरचनाएं तैयार हो रही हैं। रायपुर-भिलाई के बीच कुम्हारी में जिस तेजी से भव्य अधोसंरचनाएं बन रही हैं और नागरिक सुविधाओं की बेहतरी के लिए कार्य हो रहा है वो अलग ही स्तर का है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने निर्मित एवं निर्माणाधीन संरचनाओं का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये। उनके साथ दौरे में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन एवं एसडीएम धमधा बृजेश क्षत्रिय भी उपस्थित थे।

16 करोड़ रुपए की लागत से संवर रहा बड़ा तालाब- एनएच से बिल्कुल लगे बड़ा तालाब परिसर में भव्य अधोसंरचना तैयार हो रही है। यहां बड़े तालाब और छोटे तालाब को जोड़ा जा रहा है। मैजिकल फाउंटेन, टाय ट्रेन आदि इस पार्क की विशेषता होगी। तालाबों में कंटीन्यू पानी का फ्लो होगा। अभी बड़े तालाब के काफी हिस्से में शैवाल हैं। इनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है। एविएटर पंप के माध्यम से इसमें आक्सीजन की मात्रा बढ़ाई जा रही है जिस तरह से एक्वेरियम में होता है। कलेक्टर ने कहा कि पार्क में लाइटिंग बहुत खास होनी चाहिए। उन्होंने लैंडस्केप, ब्यूटिफिकेशन और पौधरोपण के संबंध में अपने सुझाव दिये।

साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बनी नगरपालिका की नई बिल्डिंग- कुम्हारी नगरपालिका की आवश्कताओं को देखते हुए नया भवन बनाया गया है। इसके ग्राउंड लेवल पर पार्किंग और कामर्शियल स्पेस रखा गया है। पहले फ्लोर पर पब्लिक यूटिलिटी के कार्य होंगे और दूसरे फ्लोर पर तकनीकी सेक्शन होंगे। कलेक्टर ने विशेष रूप से सभाकक्ष की तैयारी की। उन्होंने कहा कि सभाकक्ष के डिजाइन में अद्भुत कल्पना नजर आ रही है। यहां का विधानसभा के लघु स्वरूप की याद दिला रहा है। कलेक्टर ने माड्यूलर आफिस के क्यूबिक सिस्टम पर आधारित आफिस अधोसंरचना के निर्माण के निर्देश दिये।

चार करोड़ रुपए की लागत से भव्य स्टेडियम- कुम्हारी के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात बनकर तैयार है। चार करोड़ रुपए की लागत से भव्य स्टेडियम बन कर तैयार हो गया है। स्टेडियम में घास की मैदान बिछ गई है। ऊपर दर्शक दीर्घा बनाई गई है। इस भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर से कुम्हारी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से सहयोग मिलेगा।

गौठान का किया निरीक्षण- कलेक्टर ने गौठान का निरीक्षण भी किया और यहां हो रहे नवाचार भी देखे। सीएमओ ने बताया कि यहां पर तेलंगाना से आम के पौधे मंगवाये गये हैं और बड़ी बाड़ी तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि डंपिंग यार्ड को उद्यान बना दिया है। कलेक्टर ने इसकी प्रशंसा की और यहां समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित फल भी खरीदे। उन्होंने यहां पर सौंदर्यीकरण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एस्थेटिक्स के लिए सिमेट्री बहुत जरूरी है। आप लोगों ने एक ही तरफ सुंदर फूल लगाये, दोनों तरफ फूल लगाये होते तो यह और भी सुंदर लगता।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बेहतर होगा बांधा का विकास- कलेक्टर ने कुम्हारी में सस्थित बांधा का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये थे कि इसे ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप तेजी से काम किया जाए तथा इसके सौंदर्यीकरण की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए। जिस तरह का बांधा का लैंडस्केप है वो दर्शनीय स्थल बन सकता है।

आत्मानंद स्कूल में कहा, प्रैक्टिकल लैब में अच्छे प्रयोगों की पेंटिंग भी तैयार कराएं– कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल कुम्हारी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने लाइब्रेरी, लैब देखे और बच्चों से मुलाकात कर बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल की लाइब्रेरी बहुत समृद्ध होनी चाहिए। यहां लाइब्रेरी में और लैब में आकर्षक पेंटिंग होनी चाहिए। यह किसी शानदार प्रयोग की पेंटिंग भी हो सकती है अथवा हिस्ट्री के किसी बड़े इवेंट की। इससे बच्चों की उत्सुकता भी बढ़ती है और उन्हें चीजें देर तक याद रहती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में साफसफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना है। धमधा का निर्माणाधीन स्कूल भी उन्होंने देखा। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ाई के साथ ही एक्टिविटी पर भी हमें विशेष रूप से फोकस करना है। इसके लिए विशेष रूप से प्लानिंग करेंगे। कलेक्टर ने चेटुआ में चारागाह और बाड़ी का निरीक्षण किया। यहां मात्र 5 एकड़ बाड़ी में समूह की महिलाएं दो लाख रुपए तक आय प्राप्त कर रही हैं। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा का निरीक्षण भी किया। यहां की सुविधाएं देखी तथा गैलरी में बैठने के इंतजाम बेहतर करने के निर्देश दिये।

डब्ल्यूटीसी फाइनल: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली, जीते तो बन जाएंगे दुनिया के चौथे सबसे सफल कप्तान
सीएएफ कैम्प ने पदस्थ प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली, आवाज सुनते ही जवानों में मचा हड़कंप
दूर-दूर तक पहुंचा इस जिले के नाशपाती का स्वादः समूह की महिलाएं नाशपाती विक्रय कर बढ़ा रही आमदनी
चिंतन शिविरि 2.0: सीएम साय ने कहा-ऐसे आयोजनों से सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां सीखने का मिलता है अवसर
सीएम साय कैबिनेट में बड़ा निर्णय, आदिवासी विकास व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरणों का होगा पुनर्गठन, सीएम के हाथों होगी कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मासूम के साथ घिनौनी हरकत, पिता ही निकला चार साल के बच्चे का हत्यारा, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Next Article राहुल साहू की शिक्षा और स्पीच थिरैपी का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?