ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गजब: टिकट नहीं मिला तब भी रहेंगे वफादार, दावेदारों से एफिडेविट ले रही है कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

गजब: टिकट नहीं मिला तब भी रहेंगे वफादार, दावेदारों से एफिडेविट ले रही है कांग्रेस

By @dmin
Published: June 9, 2022
Share
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मेयर या पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। इसमें कहा गया है कि टिकट न दिए जाने पर भी वे पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे। वहीं, बीजेपी ने इस हलफनामे की आड़ में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है, जो लोग टिकट मांग रहे हैं, उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए यह हलफनामा दिया है।

राज्य कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इन चुनाव लडऩे के लिए पार्टी के टिकट के लिए होड़ में हैं। एक सीट पर तीन से पांच संभावित उम्मीदवार हैं। विधान सभा चुनाव की तरह संभावना है कि टिकट से वंचित व्यक्ति निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकता है। यह पार्टी के प्रदर्शन को प्रभावित करता है इसलिए वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी संभावित उम्मीदवारों से हलफनामा मांगने का फैसला किया है।Ó

100 रुपये के स्टांप पेपर पर बने चार लाइन के इस हलफनामे में हर टिकट मांगनेवाले से लिखवाया गया, ‘मैं शपथपूर्वक वचन देता हूं कि कांग्रेस पार्टी मेरे विधानसभा क्षेत्र में जिस किसी को भी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाएगी, मैं उसके पक्ष में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगा। मैं वचन देता हूं कि पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ न तो निर्दलीय और न ही किसी अन्य दल से चुनाव लडूंगा और न ही पार्टी विरोधी कार्य करूंगा।Ó

भोपाल के वार्ड 62 से कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने कहा, ‘पार्टी के प्रति वफादारी साबित करना जरूरी है क्योंकि पिछले 2-3 सालों में हमने देखा है कि बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं को लुभाया है और निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन किया है। हमने विश्वास पैदा करने के लिए हलफनामा पेश किया है। पार्टी नेताओं के बीच टिकट से पार्टी के प्रति हमारी निष्ठा भंग नहीं होगी।Ó

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘कई लोगों ने पार्टी टिकट के लिए दावा किया है लेकिन मौका किसी को ही मिल सकता है। लेकिन हमें अपनी पार्टी को बचाना है, एक व्यक्ति को नहीं। पार्टी को मजबूत करने के लिए हमें ऐसा फैसला लेना पड़ा। लेकिन मैं यह भी कोशिश करूंगा कि अगर किसी को लगता है कि अन्याय हुआ है, तो हम फैसले की समीक्षा कर सकते हैं।

हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने कहा कि यह कांग्रेस की घबराहट को दर्शाता है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘इससे ??पता चलता है कि कांग्रेस को इस चुनाव में और लोगों को खोने का डर है। 28 विधायकों को खोने के बाद कांग्रेस घबराई हुई है और वे और नेताओं को नहीं खोना चाहते हैं इसलिए वे वफादारी का यह प्रमाण लेकर आए हैं। इससे पता चलता है कि पार्टी की जड़ें और विचारधारा इतनी मजबूत नहीं है कि एक उम्मीदवार को पार्टी में बनाए रख सके।

दुर्ग में शुरू हुआ भिक्षुक पुनर्वास केन्द्र : रहने व खाने से लेकर मनोरंजन का रखा जाएगा ध्यान
LS Speakar: ओम बिरला चुने गए लोकसभा के स्पीकर, पीएम मोदी और राहुल गांधी आसन तक लेकर गए
Balodabazar Violence : भाजपा नेताओं के आरोप के बाद गिरफ्तारी देने पहुंचे पूर्व मंत्री गुरु रुद्र, कहा- मानहानी करेंगे दावा
बुरी फंसीं पायल घोष, ऋचा चड्ढा ने किया 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि केस, सात अक्तूबर को सुनवाई
भिलाई चेम्बर के उद्योग विंग की टीम ने डिप्टी सीएम अरुण साव से की मुलाकात, उद्योग क्षेत्र पर लगाए जा रहे निर्यात कर का किया विरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सभी ग्रामों में विशेष ग्रामसभा का किया जाएगा आयोजन सभी ग्रामों में विशेष ग्रामसभा का किया जाएगा आयोजन
Next Article राज्यसभा चुनाव: यूपी से BJP के 8 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, सपा-बसपा के 'राम' भी उच्चसदन पहुंचे हटकर है राज्यसभा चुनाव, विधायकों के लिए एक जैसे पेन से लेकर खुले मतदान तक, चौंकाने वाले हैं कई नियम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?