ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेलों के राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का दबदबा, दो स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

खेलों के राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का दबदबा, दो स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते

By @dmin
Published: June 15, 2022
Share
Players who have won the Khelo India Youth Games 2019 and 2020
Players who have won the Khelo India Youth Games 2019 and 2020
SHARE

मुख्यमंत्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि पर खिलाडिय़ों को दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के पदक विजेता सहित प्रतिभागी खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। खेलों के इस राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ राज्य का दबदबा रहा। इसमें छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक तथा 6 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक हासिल किए। गौरतलब है कि हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य से 13 खेलों के 122 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे हमारा छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ”खेलबो……जीतबो……….गढ़बो…नवा छत्तीसगढ़” की परिकल्पना को साकार करने हर संभव पहल की जा रही है। जिससे प्रदेश का मान बढ़ाने वाले हर हुनरमंद खिलाडिय़ों को कोई परेशानी न हो और वे अपनी प्रतिभा का अच्छा से अच्छा प्रदर्शन कर सके।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक वेटलिफ्टिंग में मिला। इनमें ज्ञानेश्वरी यादव ने 164 किलोग्राम वजन उठाकर अपने पुराने रिकार्ड को ब्रेक करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के राजा भारती ने कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है। इसी तरह मलखंभ में 1 और स्वर्ण पदक सरिता पोयाम को प्राप्त हुआ। मलखंभ में ही सरिता पोयाम ने एक कांस्य पदक, मोनू नेताम ने 2 रजत पदक तथा बालिका दल ने 1 कांस्य पदक और बालक दल ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा गतका में रणवीर ने (व्यक्तिगत) 1 रजत पदक तथा छत्तीसगढ़ राज्य के गतका दल ने 1 कांस्य पदक और कलारीपयतु में साधिका दुबे ने 1 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया।

Train Accident : बड़ा हादसा, दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, लोको पायलट समेत कई घायल
कृषि मंत्री ने किया केला तना रेशा उत्पादन एवं दाल प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ
रंगभरी एकादशी पर भिलाई-3 में निकली प्रभातफेरी, फाग गाकर भक्तों ने उड़ाए रंग गुलाल
मई में हो सकती है क्वाड की बैठक, चीन पर नकेल कसने के लिए जुटेंगे दुनिया के दिग्गज
जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे सुनील शेट्टी, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में निभाएंगे ये किरदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ सफल, हर तरफ बिखरी खुशी, राहुल को मिली नई जिंदगी देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ सफल, हर तरफ बिखरी खुशी, राहुल को मिली नई जिंदगी
Next Article भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: मंत्री अकबर ने कहा-जांच परीक्षण के बाद प्राथमिकता से होगा सभी समस्याओं का समाधान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: मंत्री अकबर ने कहा-जांच परीक्षण के बाद प्राथमिकता से होगा सभी समस्याओं का समाधान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?