ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल

By @dmin
Published: April 20, 2022
Share
खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल
खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल
SHARE

11 करोड़ रुपए की लागत में बनी थोक सब्जी मंडी और नये स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी करेंगे
कलेक्टर ने दिये तैयारी के निर्देश, दुर्ग में लोकार्पित होने वाले स्थलों का किया भ्रमण
समयसीमा की बैठक में भी दिये तैयारियों के निर्देश

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 अप्रैल को धमधा ब्लाक में खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य से जुड़े करोड़ों रुपए के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे। लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत से यहां थोक सब्जी मंडी बनकर तैयार हो गई है। मंडी के बन जाने से किसानों का सीधा संपर्क देश भर के व्यापारियों से हो सकेगा और उन्हें अपने उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। मंडी के अलावा धमधा के नये स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस हाइटेक हास्पिटल में जनरल सर्जरी के अलावा स्पेशलिस्ट डाक्टर्स अपनी सुविधाएं प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए की लागत किया गया है। इसके अलावा लगभग 60 करोड़ रुपए के सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज इस संबंध में सभी अधिकारियों को तैयारी के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धमधा में मुख्यमंत्री हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभान्वितों को भी सामग्री प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि धमधा में किसानों ने काफी नवाचार किया है। वे ड्रैगन फ्रूट, एप्पल बेर जैसे एक्जाटिक क्राप भी ले रहे हैं। इस तरह के नवाचारों का डिस्प्ले भी होना चाहिए। आज की बैठक में डीएफओ श्री शशि कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, भिलाई निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता, इसकी लगातार मानिटरिंग करें- कलेक्टर ने निगम आयुक्तों को निर्देश दिया कि पेयजल सुविधाओं की लगातार मानिटरिंग करते रहें। जिन वार्डों में पेयजल की समस्या बन रही है वहां पर तात्कालिक तथा स्थायी राहत के उपाय किये जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उन्होंने लगातार पेयजल की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिये। तांदुला से पानी छोडऩे के बाद निस्तारी तालाबों में जलभराव की स्थिति की जानकारी भी उन्होंने ली।

धान के पूर्ण उठाव पर कलेक्टर ने टीम फूड की प्रशंसा की- धान के पूर्ण उठाव होने पर कलेक्टर ने टीम फूड को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए खाद्य विभाग तथा धान खरीदी में लगे अन्य सभी सहयोगी विभागों का टीमवर्क प्रमुखता से बधाई का पात्र है। इसके अलावा राइसमिलर्स ने भी तत्परता दिखाई है।

जनदर्शन के आवेदनों पर रिव्यू- कलेक्टर ने जनदर्शन के आवेदनों की गहन समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में एक या दो आवेदन जनदर्शन से आये हैं। वे स्वयं मौके पर पहुंचकर आवेदकों को राहत दिलाएं। उन्होंने कहा कि जनदर्शन के आवेदनों का समय पर और प्रभावी तरह से निराकरण बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधी अतिक्रमण आदि प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्रवाई करें ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

उत्तराखंड में फिर आएगी तबाही? भारी बारिश से उफान पर गंगा-अलकनंदा, नदियों के जलस्तर बढ़ने से अलर्ट, देखें वीडियो
Bhent Mulakat-Cm Bhupesh Baghel: कका ने रूकवाया काफिला, पूरी भीड़ में इनसे मिले सीएम बघेल, देखिये विडियो
Breaking news : पांच दिन चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, इस दिन से शुरू हो रहा सत्र
कोरोना संक्रमण को लेकर सर्वदलीय बैठक 15 अप्रैल को…. राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे सभी राजनीतिक दलों और समाज प्रमुखों से वर्चुअल चर्चा
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चंद घंटों में पकड़ाए 6 बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में देश के प्रख्यात साहित्यकारों ने की शिरकत राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में देश के प्रख्यात साहित्यकारों ने की शिरकत
Next Article विधायक की पहल से सेक्टर 10 में 10 लाख की लागत से बनेगा एस्ट्रोटर्फ युक्त बैडमिंटन कोर्ट विधायक की पहल से सेक्टर 10 में 10 लाख की लागत से बनेगा एस्ट्रोटर्फ युक्त बैडमिंटन कोर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?