ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खूनी संघर्ष: 12 घंटे के भीतर भाजपा और एसडीपीआई के दो बड़े नेताओं की हत्या, इलाके में दहशत, धारा 144 लागू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खूनी संघर्ष: 12 घंटे के भीतर भाजपा और एसडीपीआई के दो बड़े नेताओं की हत्या, इलाके में दहशत, धारा 144 लागू

By @dmin
Published: December 19, 2021
Share
खूनी संघर्ष: 12 घंटे के भीतर भाजपा और एसडीपीआई के दो बड़े नेताओं की हत्या, इलाके में दहशत, धारा 144 लागू
खूनी संघर्ष: 12 घंटे के भीतर भाजपा और एसडीपीआई के दो बड़े नेताओं की हत्या, इलाके में दहशत, धारा 144 लागू
SHARE

अलझुप्पा (एजेंसी)। केरल के अलझुप्पा में 12 घंटे के भीतर दो नेताओं की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक यहां सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो राज्य स्तरीय नेता को मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्या के बाद से तनाव का माहौल है जिसके चलते इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या उनके घर के सामने ही कर दी गई, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता सुबह की सैर के लिए निकले थे, तभी हमलावरों की आठ सदस्यीय टीम ने उन पर हमला किया और उन्हें चाकू मार दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

एसडीपीआई के राज्य सचिव शान केएस की हत्या
एसडीपीआई के राज्य सचिव शान केएस (38) की शनिवार की रात अज्ञात गिरोह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। एसडीपीआई नेता पर उस समय हमला किया गया, जब वह अपने स्कूटर पर मन्नाचेरी में घर लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि एक कार में आए हमलावरों ने पहले उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और नीचे गिरने पर उनपर कई बार चाकू से हमला कर दिया गया। पीडि़त को कई फ्रैक्चर और सिर में चोटें आईं और बाद में एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने की निंदा
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अलाप्पुझा में दो राजनीतिक हत्याओं की निंदा की और कहा कि सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देगी। ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

आरएसएस पर आरोप
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की राजनीतिक शाखा, SDPI ने हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की संलिप्तता का आरोप लगाया, लेकिन RSS के जिला नेताओं ने किसी भी भूमिका से इनकार किया।

पीएम मोदी की आपात बैठक: यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे सिंधिया-रिजिजू समेत चार केंद्रीय मंत्री, छात्रों की निकासी में करेंगे मदद
CG Breaking : शराबी ने अपनी पत्नी को जलाकार की मारने की कोशिश, कपड़ों में लगा दी आग… आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग को मिली प्रधानमंत्री सिल्वर कप ट्रॉफी, हैदराबाद में हुआ सम्मान
सुजल ग्राम संवाद के तृतीय चरण में ग्राम पंचायत साल्हेभाट ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
सरकार का तोहफा: अनुदेशकों का मानदेय दो हजार रुपये बढ़ा, रसोइयों को साल में दो साड़ी सहित मिलेगा बीमा कवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासकीय स्कूल का नामकरण गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा शासकीय स्कूल का नामकरण गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा
Next Article कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम बघेल का रोड शो, गिनाई 3 वर्षों की उपलब्धियां कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम बघेल का रोड शो, गिनाई 3 वर्षों की उपलब्धियां
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?