ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपारवासियों को 3 नई सौगात, जल्द शुरू होगा एस्ट्रोटर्फ बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खुर्सीपारवासियों को 3 नई सौगात, जल्द शुरू होगा एस्ट्रोटर्फ बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य

By @dmin
Published: September 2, 2021
Share
The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined
The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined
SHARE
  • एलईडी लाइट लगने से रात में भी कर सकेंगे प्रैक्टिस
  • विधायक देवेंद्र यादव की पहल से तीन वार्ड में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
  • 30 लाख की लागत से बनेंगे सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्रवासियों को जल्द ही 3 और बड़ी सौगात मिलने वाली है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र के तीन वार्डों में तीन अलग-अलग बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे। विधायक की पहल के बाद निगम प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि एक दो दिन में निर्माण कार्य की शुरूआत की जाएगी। फिलहाल मारकिंग आदि भी शुरू कर दिया गया है।

जोन आयुक्त जोन 4 अमिताभ शर्मा ने बताया कि विधायक देवेंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में 3 बैडमिंटन कोर्ट बनाने की स्वीकृति मिली है। जिसके निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। वर्क आर्डर जारी होने के साथ ही जहां पर बैडिमिंटन कोर्ट बनाया जाना है। वहां मारकिंग आदि का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। सर्व सुविधा युक्त इस बैडमिटन कोर्ट में खिलाड़ी रात में भी अपने खेल का अभ्यास कर पाएंगे और प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकेंगे।

गौरतलब है कि खुर्सीपार क्षेत्र में कई भावी खिलाड़ी है। जो खेल में रूचि रखते है। कई बच्चे और युवाओं में खेल प्रतिभा है। लेकिन खुर्सीपार क्षेत्र में खेल सुविधा व खेल मैदान नहीं होने की वजह से इस क्षेत्र के खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने और उनके सपने साकार करने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रयासरत है। विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार क्षेत्र में कई विकास कार्य कराएं हैं। खिलाडिय़ों के लिए बेहतर खेल सुविधा और खेल शिक्षा की व्यवस्था करा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव ने नई पहल की और खुर्सीपार क्षेत्र के तीन वार्ड 29 उडिय़ा स्कूल ग्राउंड के पास बापू नगर, वार्ड 30 बाल मंदिर ग्राउंड के पास बालाजी नगर खुर्सीपार औैर वार्ड 36 एनपीआर के समीप बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए विधायक श्री यादव ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।

30 लाख रुपए की लागत से बनेंगे
शासन ने बैडमिंटन कोर्ट बनाने स्वीकृति दे दी है। प्रत्येक बैडमिंटन कोर्ट 9 लाख 99 हजार 984रुपए की लागत से बनाया जाएगा। मतलब तीनों बैडमिंटन कोर्ट को बनाने के लिए शासन ने करीब 30 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। बैडमिंटन कोर्ट में सभी जरूरी सुविधाएं होंगी। जैसे एलईडी लाइट लगेगी। एस्ट्रोटर्फ भी होगा। इससे खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा को तरासने में सुविधा मिलेगी साथ ही रात में भी खेल का अभ्यास कर सकेंगे। जहां राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

जनता की सेवा हमारा धर्म
जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। जनता की मांग के अनुसार हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं, इनफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा सकें। साथ ही हमें हमारे देश व शहर के भविष्य युवा व बच्चों के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इनके लिए जरूरी खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण के लिए बेहतर कोच उपलब्ध करा रहे हैं। ताकि हमारें बच्चे किसी कारण से पीछे न हो और वे अपने लक्ष्य को पा सकें। इसीलिए हमने खुर्सीपार के तीन वार्ड में बैडमिंनट कोर्ट बनाने प्रक्रिया पूरी कर लिए है। जल्द ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित, पीएम मोदी बोले- समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा भारत
ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर
जेईई मेन 2021 फॉर्म भरते वक्त इस फर्जी वेबसाइट से रहें सतर्क, जाने क्या कहती है नेशनल टेस्ट एजेंसी
कोरोना से बड़ी राहत: 6 माह बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, संक्रमितों की संख्या भी हुई 30 हजार से नीचे
सीएम साय की बड़ी घोषणा : गौशालाओं में मवेशियों में दी जाने वाली अनुदान राशि में की 40 फीसदी बढ़ोत्तरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गाय भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग, राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए सरकार लाए विधेयक-हाई कोर्ट गाय भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग, राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए सरकार लाए विधेयक-हाई कोर्ट
Next Article Taliban bowing in Panjshir Valley: If the gun does not work, the Taliban is negotiating तालिबान कल करेगा नई सरकार का ऐलान, जानिए कौन होगा सुप्रीम लीडर और कौन पीएम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?