ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खारून नदी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया महा स्वच्छता अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

खारून नदी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया महा स्वच्छता अभियान

By Om Prakash Verma
Published: November 1, 2022
Share
खारून नदी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया महा स्वच्छता अभियान
खारून नदी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया महा स्वच्छता अभियान
SHARE

रायपुर। रायपुर नेहरू युवा केंद्र रायपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने के लिए जन अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान क्लीन इंडिया कार्यक्रम विगत 1 अक्टूबर 2022 से निरंतर चलाया जा रहा है उक्त अभियान के अंतर्गत रायपुर के सबसे महत्वपूर्ण एवं पर्यटन स्थल महादेव घाट पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ग्रीन आर्मी के सदस्य इको क्लब के सदस्य स्पर्श सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान के सदस्य द्वारा महा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें खारून नदी महादेव घाट के आसपास से 500 किलो से अधिक प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को 150 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा एकत्रित किया गया और नगर निगम के माध्यम से प्रबंधन किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के युवा विधायक विकास उपाध्याय रहे उन्होंने युवाओं को शहर और समुदाय को स्वच्छ और साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने युवाओं को रायपुर शहर को देश में सबसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए जोर दिया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता लोक गायक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया की वह नेहरू युवा केंद्र से विगत 18 वर्षों से जुड़े हुए हैं और समाज कल्याण के कार्य मे उनकी टीम का संपूर्ण योगदान रहता है।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे वातावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है जो धरती के प्राकृतिक चक्र में बाधा डालती है नेहरू युवा केंद्र उप निर्देशक हेमेंद्र सिंह ने युवाओं को स्वच्छता के साथ फिट रहने के लिए भी प्रेरित किया। दुर्गा महाविद्यालय के सहायक अध्यापक सुनीता चंसोरिया ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना इको क्लब के सभी स्वयंसेवक विगत 3 वर्षों से स्वच्छता पर पूरे शहर में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं।

इस स्वच्छता अभियान में नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना ग्रीन आर्मी आफ रायपुर इको क्लब के 150 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत समाजसेविका शुभांगी आप्टे, गुरुकुल महिला महाविद्यालय के एन एस प्रभारी रात्रि लहरी, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के एनआर नायडू, कृष्ण कुमार वर्मा, दिलीप तिवारी, चंद्रकांत देवांगन,पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, ललिता वर्मा, दीपा परगनिहा, व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

उपलब्धि: विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने फिर लहराया देश में परचम
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में 135 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त, एक तस्कर ढेर
Unique theft : ज्वेलरी दुकान में पहुचा शख्स और दस उंगलियों में अंगूठियां पहनकर हुआ फरार, देखती रह गई सेल्स गर्ल
कोरोना से पालक खोने वाले बच्चों की शिक्षा निर्बाध रहेगी जारी…. विधायक वोरा ने कहा- महतारी दुलार योजना से पीडि़त परिवारों को मिलेगी राहत
CG Breaking : बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एनकाउंटर, 2 दर्जन नक्सली ढेर… मुठभेड़ जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओडिशा से आ रहा धान, CG के किसान कर रहे डंप… इस जिले में 700 बोरा धान जब्त
Next Article राज्योत्सव के साथ ही प्रदेश में आज से धान खरीदी शुरू, खाद्य मंत्री भगत ने किया महाभियान का शुभारंभ राज्योत्सव के साथ ही प्रदेश में आज से धान खरीदी शुरू, खाद्य मंत्री भगत ने किया महाभियान का शुभारंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?