ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर नहीं हुआ आशीष मिश्रा, नेपाल में छिपे होने की आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर नहीं हुआ आशीष मिश्रा, नेपाल में छिपे होने की आशंका

By @dmin
Published: October 8, 2021
Share
क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर नहीं हुआ आशीष मिश्रा, नेपाल में छिपे होने की आशंका
क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर नहीं हुआ आशीष मिश्रा, नेपाल में छिपे होने की आशंका
SHARE

लखीमपुर खीरी (एजेंसी)। लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा घर पर नोटिस चस्पा होने के बावजूद आज क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर नहीं हुआ। क्राइम ब्रांच ने सुबह 10 बजे उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। इस बीच मीडिया रिपोर्टस में आशीष के लखीमपुर से लगे नेपाल के सीमावर्ती इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आशीष नेपाल सीमा के आसपास कहीं छिपा हो सकता है। दरअसल, कल सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में जवाब-तलब किए जाने के बाद से यूपी पुलिस आशीष के मामले में सक्रिय नजऱ आने लगी। पुलिस, आशीष के घर भी गई। वह घर पर नहीं मिला तो पुलिस ने घर के गेट पर उसे शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक हाजिर होने का नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस की अलग-अलग टीमें आशीष की तलाश में जुटी हैं। बताया जा रहा है पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

लखनऊ जोन की आईजी लक्ष्मी सिंह ने भी कहा कि आशीष से इस मामले में पूछताछ करनी आवश्यक है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, विपक्ष सवाल उठा रहा है कि आखिर पांच दिन पहले हुई घटना में आशीष को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया था? विपक्ष का आरोप है कि इस पूरे मामले में पुलिस शुरू से केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे को बचाने में जुटी है। लखीमपुर हिंसा में चार किसान, पत्रकार और भाजपा कार्यकर्ता समेत कुल आठ मौतों के बावजूद पुलिस ने चार दिन तक आशीष से पूछताछ करने तक की जरूरत नहीं समझी। पुलिस एक्टिव तब हुई जब सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांग ली। शुक्रवार को यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट में बताना है कि उसने अब तक क्या कार्रवाई की, इसलिए आनन-फानन में कुछ सक्रियता दिखाई जा रही है।

गौरतलब है कि पुलिस ने कल आशीष पांडेय और लवकुश नामक दो लोगों को हिरासत में लिया था जिनपर आरोप है कि वे उस फार्रच्यूनर गाड़ी में सवार थे जो किसानों को रौंदने वाली थार जीप के पीछे-पीछे चल रही थी।

श्रमिक दिवस: आईपीएस दीपांशु काबरा ने ‘बोरे बासी’ का आनंद लिया, ट्विट कर दी जानकारी
भारत में कोविड टीकाकरण के बाद रक्तस्राव और थक्के जमने की घटनाएं बेहद कम…. राष्ट्रीय एईएफआई समिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
आतंक पर प्रहार: शोपियां में दो आतंकी ढेर, मौके से हथियार बरामद
जनजातीय परंपराओं, संस्कृति, बोली-भाषा को सहेजने और उस पर हमें गर्व करने की है जरूरत: सुश्री अनुसुईया उइके
छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के विकास में जुड़ा नया आयाम, युवाओं ने पाया अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग का अवसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 21 हजार से ज्यादा नए मामले, 205 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस
Next Article रणजीत सिंह हत्याकांड में डेरा प्रमुख राम रहीम समेत 5 लोग दोषी करार रणजीत सिंह हत्याकांड में डेरा प्रमुख राम रहीम समेत 5 लोग दोषी करार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?