ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या आपको है मधुमेह की शिकायत, तो यह खबर आपके लिए है, जाने इसके प्रमुख कारण और रोकथाम के उपाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

क्या आपको है मधुमेह की शिकायत, तो यह खबर आपके लिए है, जाने इसके प्रमुख कारण और रोकथाम के उपाय

By Om Prakash Verma
Published: November 6, 2022
Share
क्या आपको है मधुमेह की शिकायत, तो यह खबर आपके लिए है, जाने इसके प्रमुख कारण और रोकथाम के उपाय
क्या आपको है मधुमेह की शिकायत, तो यह खबर आपके लिए है, जाने इसके प्रमुख कारण और रोकथाम के उपाय
SHARE

40 वर्ष या उससे अधिक की आयु के लोगों में होती है टाइप-2 प्रकार की मधुमेह
जगदलपुर। जीवन शैली में बदलाव व उचित आहार व्यवहार में कमी, मधुमेह अर्थात डायबिटीज की बीमारी बढ़ा सकती है। मधुमेह मेटाबोलिक बीमारियों का समूह है। जिसमें खून में ब्लड शुगर या ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक होता है। इससे मरीज को बार-बार प्यास लगना, भूख ज्यादा महसूस होना और बार-बार पेशाब लगने की शिकायत होती है।

सीएमएचओ डॉ.आर.के.चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर का वजन अधिक होना मधुमेह होने का प्रमुख कारण है। कई बार हाई ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का बढऩा भी कारण होता है। समान्यत: अधिक उम्र, फैमिली हिस्ट्री और दिल के मरीजों को मधुमेह रोगी होने की संभावना अधिक होती है। मधुमेह के दौरान खून में शूगर की मात्रा को नियंत्रित न किया जाए तो शरीर के कई अंगों को हानि हो सकती है। लंबे समय तक अनियंत्रित मधुमेह से आंखों, गुर्दों, हृदय नलिकाओं और तंत्रिकाओं को नुक्सान हो सकता है। मधुमेह के कारण आंखों की रक्त धमनियां कमजोर पड़ जाती हैं या उनमें रुकावट आ जाती है, जिससे देखने की क्षमता कम हो जाती है।

उन्होंने आगे बताया कि मधुमेह मरीजों की बढ़ती संख्या पर रोकथाम के लिए 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें मधुमेह रोग संबंधी जांच की जाएगी। इस दौरान मधुमेह नियंत्रण संबंधी सभी उपायों पर जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। संतुलित पोषक युक्त आहार के सेवन तथा शारीरिक सक्रियता से मधुमेह रोग से आसानी से बचा जा सकता है। नियमित व्यायाम रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।

मधुमेह रोकथाम के विशिष्ट उपाय
मधुमेह रोकथाम के विशिष्ट उपायों को अपनाने के लिए रक्तचाप या ब्लड प्रेशर को स्थिर बनाए रखना जरूरी होता है, साथ ही नियमित अंतराल पर रक्त शर्करा या खून में मधुमेह के स्तर मापन होते रहना चाहिए और इसे सामान्य स्तर पर रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए एवं सिगरेट, तम्बाकू, शराब या अन्य किसी भी तरह के मादक पदार्थों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।

तीन प्रकार की होती है मधुमेह

  • टाइप 1 : इस प्रकार की शूगर की शुरूआत बच्चों के शरीर में पैंक्रियास द्वारा इन्सुलिन का पूर्ण निर्माण न हो पाने की वजह से होती है। इस प्रकार की शूगर में मरीज का इलाज खाने की गोलियों से संभव नहीं होता। उसे अपनी बीमारी को नियंत्रण में रखने व जीवित रहने के लिए इंसुलिन की जरूरत होती है।
  • टाइप 2 : इसे व्यस्क या बड़े लोगों वाली शूगर भी कहते हैं। टाइप-2 मधुमेह अधिकांश 40 वर्ष या उससे अधिक की आयु के लोगों में होती है और यह जल्दी भी हो सकती है।
  • टाइप 3 : गर्भावस्था में महिलाओं को होने वाली शूगर है। यदि मधुमेह पीडि़त महिलाओं की ध्यानपूर्वक देखभाल न की जाए तो जटिलताओं का खतरा रहता है। प्रसव के पश्चात मधुमेह स्वयं ही सामान्य हो जाती है।
इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का नहीं रखा जा रहा ध्यान, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
अमेरिका में भारतीय मूल की 43 वर्षीय अनुसंधानकर्ता की हत्या, जांच जारी
Breaking News : ठेकेदार की हत्या का खुलासा, रिपोर्ट लिखाने वाला ही निकला कातिल… दो साथियों के साथ गिरफ्तार
राज्यपाल ने सिंधी समाज के सेवा पखवाड़ा का किया उद्घाटन…
Cricket News: ओपनर शॉन मार्श ने लिया संन्यास, चार साल पहले खेला था अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच, जानिए क्यों लिया यह फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शान्ति सरोवर में मीडिया परिसंवाद : वर्तमान पत्रिकारिता पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बात शान्ति सरोवर में मीडिया परिसंवाद : वर्तमान पत्रिकारिता पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बात
Next Article उपचुनाव में भाजपा बल्ले-बल्ले, कांग्रेस को फिर लगा झटका… 7 विधानसभा सीटों में से चार में जीती भाजपा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?