नई दिल्ली (एजेंसी)। अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदर्शन से निपटने के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुख दृढ़ता से डटे हुए हैं। वहीं इस योजना में कोई बदलाव होगा या नहीं इस बारे में बताने के लिए दोपहर दो बजे सेना की प्रेस वार्ता होगी। प्रेस वार्ता में कुछ बड़े एलान होने की उम्मीद है।




