ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा

By @dmin
Published: January 13, 2022
Share
कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
SHARE

अपूर्ण आवेदनों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करे प्रशासन
दुर्ग। विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग जिले में कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपए मुआवजा राशि वितरण करने का काम तत्काल पूरा करने कहा है। वोरा ने कहा कि काफी लोग मुआवजा राशि के लिए अभी भी भटक रहे हैं। आवेदन अपूर्ण होने या कोई और समस्या होने पर आवेदन निरस्त करने की बजाय आवेदकों को त्रुटि सुधारने या दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका मिलना चाहिए।

वोरा ने एडीएम नुपुर राशि पन्ना से इस संबंध में विस्तार से जानकारी लेने के बाद कहा कि अपात्र घोषित किए गए लोगों के आवेदन और संलग्न दस्तावेजों का दोबारा परीक्षण किया जाए। जिन आवेदकों को दस्तावेज न होने के कारण अपात्र माना गया है, उन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया जाए। वोरा ने इस कार्य को प्राथमिकता से करने कहा है।

एडीएम नुपुर राशि पन्ना ने वोरा को बताया कि मुआवजा राशि के लिए जिले में कुल 4 हजार आवेदन मिले थे, जिसमें से 2902 आवेदकों को पात्र पाया गया है। शेष 1098 आवेदन अपात्र पाए गए। आवेदन पत्र में संलग्न अस्पताल के दस्तावेजों में कोविड से मौत होने की पुष्टि होने पर आवेदन मान्य किये जा रहे हैं। कई आवेदनों में केवल मुक्तिधाम या कब्रिस्तान से संबंधित दस्तावेज संलग्न होने के कारण इन्हें अपात्र माना गया है।

एडीएम ने बताया कि दुर्ग जिले में कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के लिए को कुल 15 करोड़ रुपए मिले हैं। अब तक पात्र 2902 आवेदनों में से 2837 आवेदकों को मुआवजा राशि जारी कर दी गई है। शेष 65 आवेदकों के बैंक डीटेल आदि में त्रुटि होने के कारण मुआवजा राशि जमा नहीं की गई है। ऐसे आवेदकों के बैंक डीटेल सुधार होने के बाद राशि जारी की जाएगी।

अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की सलाह क्यों दे रहे हैं मोदी के मंत्री
मलूहा के पांच किसानों को मिला 25 वर्षों से लंबित 88 लाख रूपए का मुआवजा, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संवेदनशील पहल
Good News : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट नवा रायपुर में शुरू हुए एडमीशन, किसी भी वर्ग के लिए आयू सीमा की बाध्यता भी खत्म
CG Crime : बलरामपुर में मिले मानव कंकाल का खुला राज, मां-बेटी व बेटे की हत्या कर लगाया था ठिकाने… जानिए क्या थीी वजह?
भारी पड़ा थानेदारों को ढुलमुल रवैया, SP ने चार TI का किया तबादला, दो हुए लाइन अटैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मास्क अभियान: मास्क नहीं लगाने वाले 20 लोगों पर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना मास्क अभियान: मास्क नहीं लगाने वाले 20 लोगों पर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना
Next Article भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी, अब शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?