ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ से डरी दुनिया, जानें वैक्सीन कंपनियों ने क्या कहा?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कोरोना वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ से डरी दुनिया, जानें वैक्सीन कंपनियों ने क्या कहा?

By @dmin
Published: November 27, 2021
Share
दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन
दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद दुनियाभर के देशों में लोग डरे हुए हैं। जहां कई देशों ने यात्रा पर प्रतिबंध की घोषणा की है वहीं भारत ने 12 देशों के यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसके खतरे को लेकर चेताया है। वहीं इस बीच इस खतरे को टालने के लिए वैक्सीन कंपनियों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी हैं।

बूस्टर शॉट तैयार करेगी मॉर्डना 
अमेरिका दवा निर्माता कंपनी मॉर्डना ने शुक्रवार को कहा कि वह नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ बूस्टर शॉट तैयार करेगी। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मॉडर्ना ने कहा कि यह कंपनी की उन तीन रणनीतियों में शामिल है, जो वे नए खतरों से निपटने के लिए कर रही है, जिसमें मौजूदा वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाना भी शामिल है। वहीं मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने कहा ओमिक्रॉन वैरिएंट म्यूटेशन से संबंधित हैं और कई दिनों से हम इस वैरिएंट पर और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी रणनीति पर अमल करने के लिए जितनी जल्दी हो सके आगे बढ़ रहे हैं।

फाइजर और बायोएनटेक ने बढ़ाया लोगों का डर
दवा कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक के बयानों ने लोगों के डर को और बढ़ा दिया है। शनिवार को दवा कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि उनकी वैक्सीन कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमीक्रॉन’ के इलाज के लिए प्रभावी है भी या नहीं।

100 दिनों के भीतर टीका लाने की करेंगे कोशिश: स्पुतनिक
वहीं स्पुतनिक कंपनी ने बताया वह 100 दिनों में इस नए वैरिएंट के खिलाफ एक नया टीका विकसित करने की कोशिश करेगी।

भारत में 12 देशों के यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य
भारत में जिन 12 देशों से यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया है  इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इस्राइल, हांगकांग, ब्रिटेन सहित यूरोप के देश शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा पर असर
इस वैरिएंट के सामने आने के बाद वीजा प्रतिबंधो में ढील के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा प्रारंभ करने पर एक बार फिर से असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर सख्ती नहीं बरती गई तो सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। 

5.84 करोड़ की लागत से बनेगा दुलदुला मार्ग ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग दुर्ग का फैसला, सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ 10 प्रकरणो में 18,31,409 रु. का आदेश पारित
राष्ट्रीय उद्यान से लगे गांवों तक अब राजकीय पक्षी की गूंज रही मीठी बोली
दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, म्यूल बैंक खाता धारकों के 4 आरोपी गिरफ्तार… 3 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन
जशपुर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया, पादरी समेत दो गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेंगलुरु से पटना जा रहे विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग, 139 यात्री और क्रु मेंबर थे सवार बेंगलुरु से पटना जा रहे विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग, 139 यात्री और क्रु मेंबर थे सवार
Next Article पुनर्वास केन्द्र में 14 दिव्यांगजन को लगे कृत्रिम पैर-नये जीवन की ओर बढ़े कदम पुनर्वास केन्द्र में 14 दिव्यांगजन को लगे कृत्रिम पैर-नये जीवन की ओर बढ़े कदम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?