ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना महामारी के बाद से निमोनिया की चपेट में आ रहे युवा, कोविड ने कमजोर किये फेफड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNationalWorld

कोरोना महामारी के बाद से निमोनिया की चपेट में आ रहे युवा, कोविड ने कमजोर किये फेफड़े

By Om Prakash Verma
Published: November 12, 2023
Share
कोरोना महामारी के बाद से निमोनिया की चपेट में आ रहे युवा, कोविड ने कमजोर किये फेफड़े
कोरोना महामारी के बाद से निमोनिया की चपेट में आ रहे युवा, कोविड ने कमजोर किये फेफड़े
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी के बाद युवा निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। कोविड से पहले निमोनिया 60 साल से अधिक उम्र के मरीज को गंभीर करता था। बदले ट्रेंड के बाद 25 से 35 साल के युवा इससे गंभीर हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण ने फेफड़ों को कमजोर बना दिया है। ऐसे में निमोनिया आसानी से मरीजों पर हावी हो रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है, जो किसी भी उम्र में हो सकता है। इस रोग में फेफड़ों के टिशु में मवाद भर जाता है। इस कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। इसका खतरा सबसे ज्यादा दो साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक अधिक उम्र के लोगों को रहता है, लेकिन कोरोना महामारी के बाद 25 से 35 साल के युवा भी इसकी चपेट में आकर गंभीर हो रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह माना जाता था कि इस उम्र के युवा कभी निमोनिया की चपेट में नहीं आ सकते।

कम उम्र में लोगों को गंभीर कर रहा निमोनिया का बदला ट्रेंड विशेषज्ञों के लिए चुनौती बना हुआ है। कोरोना महामारी ने लोगों के फेफड़ों को कमजोर कर दिया है। जो लोग कोविड से गंभीर हुए थे वह आसानी से निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं। सीरो सर्वे के मुताबिक 90 फीसदी से अधिक लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि यदि यह ट्रेंड इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में निमोनिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।

पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमितेश अग्रवाल का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद से निमोनिया के ट्रेंड में बदलाव दिख रहा है। पहले 60 साल से अधिक उम्र के मरीज गंभीर होकर अस्पताल आते थे, लेकिन पिछले एक-दो साल से 25 से 35 साल के युवा गंभीर होकर आ रहे हैं। अस्पताल में हर साल 500 से अधिक मरीज निमोनिया से पीडि़त होकर भर्ती होते हैं। इनमें ज्यादातर युवा हैं।

निमोनिया के लक्षण

  • खांसने से हरा, पीला या लाल रंग का बलगम आना
  • बुखार, पसीना और ठंड लगना
  • सांस लेने मे तकलीफ
  • चुभने वाला दर्द, जो गहरी सांस लेने या खांसने पर बढ़ जाता है
  • भूख में कमी, कम ऊर्जा, और थकान
  • मतली और उल्टी, खासकर छोटे बच्चों में

इनमें बढ़ सकता है संक्रमण

  • सिगरेट पीना और बहुत अधिक शराब पीना भी निमोनिया होने की आशंका को बढ़ा सकता है

चल रहा है अध्ययन
कोरोना महामारी के बाद निमोनिया से पीडि़त हुए मरीजों में रोग के स्वरूप में बदलाव को लेकर अध्ययन चल रहा है। इसके अलावा भारत के एक तृतीयक देखभाल अस्पताल में कोविड 19 निमोनिया से ठीक हुए रोगियों में फुफ्फुसीय कार्य असामान्यता विषय पर अध्ययन हुआ। इसमें पाया गया कि 55 फीसदी लोगों के फेफड़े सही से काम नहीं कर रहे हैं।

Bhilai Breaking : ट्रेलर की चपेट में आया एक्टिवा सवार, कुम्हारी के साईमंदिर के पास हादसा, मौके पर मौत
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर सहित बेमेतरा और दुर्ग के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यह है पूरा शेड्यूल
देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास और पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की पंक्तियों से झूम उठा स्टेडियम, सीएम साय हुए शामिल
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: पटाखों पर तर्क-कुतर्क का यह दौर कैसा
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 30 # 12 November 2023

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?