ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम

By @dmin
Published: June 17, 2020
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद होने वाले भारतीय जवानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देश को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं। हमारे लिए देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है। भारत शांति चाहता है, लेकिन माकूल जवाब देने का सामर्थ रखता है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काह, ‘मैं शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जवानों और उनके परिवार को भरोसा दिलाता हूं कि देश आपके साथ है, स्थिति कुछ भी हो देश आपके साथ है। भारत अपने स्वाभिमान और हर एक इंच जमीन की रक्षा करेगा।
भारतीय सेना ने मंगलवार रात को बयान जारी कर कहा कि संघर्ष वाली जगह पर बुरी तरह घायल होने और शून्य से नीचे के तापमान की वजह से 17 घायल जवान शहीद हो गए, जिससे अब तक संघर्ष में शहीद होने वाले कुल जवानों की संख्या 20 हो गई है। इसके अलावा झड़प में घायल हुए चार सैनिक गंभीर हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Contents
  • 19 जून को पीएम मोदी ने बुलाई है सर्वदली बैठक
  • 40 से ज्यादा चीनी सैनिक भी ढेर

19 जून को पीएम मोदी ने बुलाई है सर्वदली बैठक

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन की सीमा पर उत्पन्न मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष इस बैठक में शामिल होंगे।

40 से ज्यादा चीनी सैनिक भी ढेर

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात को भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में चीन के कमांडिंग अफसर को भी ढेर कर दिया गया। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक बार फिर से बताया है कि इस घटना में 40 से ज्यादा चीनी सैनिक मारे गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सू्त्रों के हवाले से बताया कि जो सैनिक टकराव का हिस्सा थे, उन्होंने चीन के हताहत हुए सैनिकों की संख्या के बारे में बताया है। हालांकि, सही संख्या कितनी है, यह तो सामने नहीं आया है लेकिन 40 से अधिक चीनी सैनिक झड़प में मारे गए हैं।

केवल पानी के लिए कर दी बचपन के दोस्त की हत्या, फिर शव के साथ भी दिखाई क्रुरता
शराब की दुकानों में ओव्हर रेट की शिकायत कर सकेंगे वाट्सएप पर…. आबकारी विभाग ने जारी किया वाट्सएप नंबर
राष्ट्रीय शिक्षा समागम में शिक्षाविदों ने कोरोना काल की सीख और प्रभावी शिक्षण के लिए सुधारों पर की चर्चा…. दिए महत्वपूर्ण सुझाव
छत्तीसगढ़ में कोरोना से मृत व्यक्तियों के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा…. कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रुपए और कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति
पुरखा के सुरता कार्यक्रम का विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन की हेकड़ी, कहा- भारत अपने सैनिकों को अनुशासित करे, हम और टकराव नहीं चाहते चीन की हेकड़ी, कहा- भारत अपने सैनिकों को अनुशासित करे, हम और टकराव नहीं चाहते
Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया सीएम बघेल शहीद भारतीय सेना के जवानों को दी श्रद्धांजलि: कहा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?