ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना प्रोटोकॉल माने बिना पर्यटन को निकल रहे हैं लोग, फिर लागू की जा सकती हैं बंदिशें: स्वास्थ्य मंत्रालय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना प्रोटोकॉल माने बिना पर्यटन को निकल रहे हैं लोग, फिर लागू की जा सकती हैं बंदिशें: स्वास्थ्य मंत्रालय

By @dmin
Published: July 6, 2021
Share
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा : रिकवरी दर 90 फीसदी हुई, संक्रमण का दायरा भी घट गया
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा : रिकवरी दर 90 फीसदी हुई, संक्रमण का दायरा भी घट गया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर पडऩे और पाबंदियां कम होने के बाद लोग पर्यटन पर निकल पड़े हैं। यही नहीं मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशनों से ऐसी भी तस्वीरें आई हैं, जिनमें लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे जरूरी नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि यदि लोग नियमों का सही से पालन नहीं करते हैं तो एक बार फिर पाबंदियों में दी गई ढील वापस ली जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ‘अब तक कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में मिली बढ़त को कोरोना प्रोटोकॉल तोडऩे वाले लोग खत्म कर सकते हैं।

People travelling to hill stations are not following COVID-appropriate behaviour. We can nullify the ease in restrictions again if protocols not complied with: Lav Agarwal, Joint Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/nOAMGccud2

— ANI (@ANI) July 6, 2021

लव अग्रवाल ने कहा, ‘लोग हिल स्टेशनों का रुख करने लगे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का भी ऐसे लोग पालन नहीं कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो फिर हम अब तक दी गई ढील को वापस भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी गई नहीं है। यह अब भी सीमित स्वरूप में हमारे बीच मौजूद है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या अब 5 लाख से भी कम ही रह गई है। हालांकि उन्होंने अब भी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम को चिंता की वजह बताया। इन राज्यों में अब भी 10 पर्सेंट से ज्यादा की पॉजिटिविटी रेट के साथ नए केस मिल रहे हैं।

हालांकि इस बीच देश भर में मिल रहे कोरोना के नए् केसों की रफ्तार में कमी देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में कोरोना के प्रतिदिन औसत नए केसों में 13 फीसदी तक की कमी देखने को मिल रही है। देश में अब कुल 91 जिले ही ऐसे हैं, जहां हर दिन 100 से ज्यादा नए केस हर दिन मिल रहे हैं। 4 मई को यह आंकड़ा 531 जिलों का था। ऐसे में उस पीक के मुकाबले अब काफी कम हो गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री की ब्रीफिंग में बताया गया कि देश के 90 जिले ही ऐसे हैं, जहां देश भर के 80 फीसदी के करीब केस मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना ने बदली किसानों की किस्मत
दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद
जिला अस्पताल में पहली बार टी.एम.जे. एनकाइलोसिस की हुई सफल सर्जरी
योग गुरु बाबा रामदेव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आईएमए की मांग-महामारी ऐक्ट में दर्ज हो केस
रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी ‘एनकाउंटर’ की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत, बांध के निकट बरामद हुए शव जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत, बांध के निकट बरामद हुए शव
Next Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप सीएम ममता बनर्जी ने किया, बंगाल में खेला होबे दिवस का ऐलान, कहा- जनता ने किया है पसंद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?