ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना: देश में 12,781 नए कोविड संक्रमित मिले, संक्रमण दर 4.32 फीसदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना: देश में 12,781 नए कोविड संक्रमित मिले, संक्रमण दर 4.32 फीसदी

By @dmin
Published: June 20, 2022
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बीते 24 घंटे में 12,781 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान सक्रिय केस में 4226 की बढ़ोतरी हुई और ये 76,700 हो गए। दैनिक संक्रमण दर 4.32 फीसदी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 8537 लोग कोरोना से उबर गए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में तेजी से इजाफा होना चिंताजनक है। रविवार को 12,899 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे। इसकी तुलना में सोमवार को थोड़े कम होकर 12,781 नए मरीज मिले हैं।

बीते 24 घंटे में 18 लोगों ने महामारी के चलते जान गंवा दी। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या 5,24,873 हो गई है। पिछले करीब एक सप्ताह से रोज 12 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कोविड केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि विशेषज्ञ इसे किसी नई लहर का संकेत नहीं मान रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों में बढ़ती लापरवाही को भी इसका जिम्मेदार माना है।

90 फीसदी रोगी अभी भी खुद को असुरक्षित नहीं मान रहे : डॉ. अरोड़ा
इस बीच, टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि देश के 90 फीसदी रोगी अभी भी खुद को असुरक्षित नहीं मान रहे हैं। इनमें से अधिकांश को यह तक नहीं पता कि वे किसी न किसी मर्ज से ग्रस्त हैं। केवल 10 फीसदी लोग ही अपनी परेशानी और संक्रमण के जोखिम को समझते हुए एहतियाती खुराक ले रहे हैं और कोविड सतर्कता नियमों का पालन कर रहे हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा, कोरोना संक्रमण बार बार बढ़ता और घटता रहेगा। यह महामारी का दौर है और फिलहाल वर्तमान ही इसका भविष्य है। इसलिए लोगों को अपने व्यवहार को नहीं बदलना चाहिए और संक्रमण के प्रति गंभीर होने की जरूरत है।

अविलंब एहतियाती खुराक लें : डॉ. गुलेरिया
सरकार की एक अन्य समिति एम्पॉवर्ड ग्रुप के सदस्य और नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, बिना किसी देरी किए एहतियाती खुराक लेना चाहिए।

Good news : 1 से 7 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल
सोनाक्षी सिन्हा को मिला नया प्रोजेक्ट ‘बुलबुल तरंग’, पिछली कई फिल्में हुई फ्लॉप
कोरोना पर गुड न्यूज: देश का रिकवरी रेट 80 फीसदी से अधिक, पिछले 24 घंटों में एक लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर, बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी पर प्रभारी रिकेश सेन ने कहा
Assembly Election 2023: सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री अब बन चुके हैं प्रचारमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार तो आरपीएफ जवान की दिलेरी ने बचा ली जान, देखे वीडियो ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार तो आरपीएफ जवान की दिलेरी ने बचा ली जान, देखे वीडियो
Next Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप बनने से पहले ही बिखरी एकता, कैसे राष्ट्रपति उम्मीदवार चुन पाएगा विपक्ष

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?