ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले मदिरा दुकानों, ढाबों और चखना सेंटरों के संचालकों पर कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले मदिरा दुकानों, ढाबों और चखना सेंटरों के संचालकों पर कार्रवाई

By @dmin
Published: January 7, 2022
Share
SHARE

रायपुर। आबकारी और वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा ने कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर मदिरा दुकानों, ढाबा, चखना सेंटरों और गुमटियों के आसपास अव्यवस्था एवं भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के परिपालन में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले तीन ढाबा और सात चखना सेंटरों व ठेला गुमटियों के संचालकों पर कार्रवाई की है। इन गुमटियों और ढाबों पर आबकारी अधिनियम की धारा 36 (क) के तहत 2 प्रकरण तथा धारा 36 (ग) के तहत 3 प्रकरण कायम किए गए हैं।  
उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग द्वारा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मदिरा दुकानों, ढाबों, ठेला-गुमटियों तथा चखना सेंटरों में मदिरा के अवैध कारोबार की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। राजधानी रायपुर के ताज ढाबा बेमता, सोनकर ढाबा बेमता, साहू ढाबा एवं प्रिंस ढाबा की जांच कर कार्रवाई की गई है।  

आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने आज यहां बताया कि मदिरा दुकानों के आसपास अव्यवस्था एवं भीड़ को नियंत्रित करने हेतु आबकारी विभाग द्वारा अधिकारियों का दल गठित कर मंदिरा दुकानों के आस-पास संचालित होने वाले चखना सेंटर्स व उसमें होने वाली भीड पर नियंत्रण करने के दृष्टिकोण से लगातार कार्यवाही की जा रही है। राजधानी रायपुर के देशी मदिरा दुकान लाभाण्डी, विदेशी मदिरा दुकान शंकर नगर, देशी-विदेशी मदिरा दुकान सड्डू, देशी-विदेशी मंदिरा दुकान मोवा, देशी-विदेशी मदिरा दुकान फाफाडीह, देशी-विदेशी मदिरा दुकान डूमरतराई और देशी-विदेशी मदिरा दुकान माना तथा उनके आसपास में संचालित चखना सेंटर्स-ठेला गुमटी पर कार्यवाही कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही चखना सेंटरों से सामग्री जप्त कर ठेला-गुमटी को दुकानों से अन्यत्र हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। होटल, ढाबों में भी मदिरा के अवैध कारोबार की जाँच की जा रही है। राजधानी रायपुर अंतर्गत ताज ढाबा बेमता, सोनकर बाबा बेमता, साहू ढाबा एवं प्रिंस ढाबा की जांच के बाद कार्रवाई की गई है।

सफेद दाढ़ी, बिखरे बालों में दिखे अक्षय, राम सेतु का मच-अवेटेड टीजर हुआ आउट
निगम की कार्रवाई: दुकानों से हटाया गया अवैध निर्माण, शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने की दिशा में हो रहा कार्य
Gustakhi Maaf: दवाइयां ले रही जान, हम दारू के पीछे पड़े
नक्सलियों ने फिर लगाई शांति की गुहार, पांचवी बार जारी किया प्रेस नोट… कहा- सरकार स्पष्ट करें
बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डॉ. डहरिया ने मंदिर हसौद चंदखुरी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का किया शुभारंभ…
Next Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा विधानसभा चुनाव: पूरी हुई तैयारी, अब कभी भी हो सकता है 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?