ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के ‘एकनाथ शिंदे’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के ‘एकनाथ शिंदे’

By @dmin
Published: July 11, 2022
Share
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने हाल ही में एक कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के परिसर की तलाशी ली। कारोबारी ने दावा दिया है कि आयकर अधिकारियों ने उन्हें छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनने का दबाव डाला। वहीं इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक वीडियो संदेश में व्यापारी सूर्यकांत तिवारी ने दावा किया कि छापे के दौरान आईटी के अफसर बार-बार उन पर ये दबाव बना रहे थे कि वह सीएम हाउस से जुड़े अधिकारी का नाम लें तो वह छत्तीसगढ़ के एकनाथ शिंदे बन सकते हैं। यानि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री।

कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर आरोप
वहीं इन आरोपों से घिरी विपक्षी भाजपा ने कहा कि तिवारी का बयान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर दिया गया है जो निराधार है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। जैसा कि उनसे कर्नाटक, एमपी, मणिपुर और महाराष्ट्र में किया।

शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया
आगे वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री बनाने का प्रलोभन देते हुए आईटी अफसर बोले उनके 40-45 विधायकों के साथ संबंध है, वो उन्हें लेकर छत्तीसगढ़ में तख्ता पलट कर दें। एकनाथ शिंदे की तरह उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। सूर्यकांत तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के सीएमओ में तैनात एक सरकारी अधिकारी को गलत बयान देकर फंसाने से इनकार करने के बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया जबकि रेड के दौरान ऐसा कुछ नहीं किया जाता।

लेकिन मेरे घर घुसकर आईटी रेड के दौरान, आईटी अधिकारियों ने मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को धमकाया। उन्होंने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया और तीन दिन तक सोने भी नहीं दिया।

सीएमओ में तैनात अधिकारी को फंसाने को कहा
उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्होंने मुझे किसी भी तरह सीएमओ में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया को मेरे व्यवसाय से जोडऩे और उनके खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया। लेकिन सीएम के उप सचिव का मेरी व्यावसायिक गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है, फिर मैं उन्हें क्यों फंसाऊं? उन्होंने चौरसिया के साथ पारिवारिक संबंध होने की बात स्वीकार की और कहा कि जब भी वह सार्वजनिक कार्यों के लिए सीएम कार्यालय जाते हैं तो वह उनसे मिलते हैं।

मुख्यमंत्री बनने की पेशकश की
व्यापारी सूर्यकांत तिवारी ने कहा कि मैं कभी-कभी उनसे फोन पर बात करता हूं। वह एकमात्र अधिकारी नहीं हैं जिनके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं, लेकिन भाजपा शासन और मौजूदा सरकार दोनों में कई अधिकारियों से मेरे साथ अच्छे संबंध हैं। लेकिन आईटी अधिकारी चाहते थे कि मैं उन्हें फंसाऊं और इसलिए उन्होंने मुझे सरकार गिराकर मुख्यमंत्री बनने की पेशकश की।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन: हार भी जाओ तो ग़म न करो… फिर से खेलो और हौसला कम न करो
Breaking News : सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम साय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का हाथ अलगाववादियों व देश के दुश्मनों के साथ
अब बाघों पर टूटा प्रकृति का कहर, पन्ना अभयारण्य में बाघिन की मौत, नौ दिन में मिला पांचवां शव
आत्मसमर्पित नक्सली व नक्सल हिंसा से पीड़ितों को मिली पीएम आवास की पहली किस्त, 2500 परिवारों को मिली राशि
महिला समूहों को अब अधिकतम 6 लाख रूपए तक ऋण, मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सहकारिता मंत्री ने 15 मार्च से पहले शत-प्रतिशत धान उठाव के दिये निर्देश ‘सुरक्षित गुरुवार’ स्कूलों को महामारी से बचाने का प्रयास : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: धरती पर बढ़ रहा इंसानी आबादी का बोझ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?