ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैम्प-1 सांई नगर हत्याकांड के आरापियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कालिख पोतकर लगवाए नारे, देखे विडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कैम्प-1 सांई नगर हत्याकांड के आरापियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कालिख पोतकर लगवाए नारे, देखे विडियो

By @dmin
Published: June 21, 2022
Share
कैम्प-1 सांई नगर हत्याकांड के आरापियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कालिख पोतकर लगवाए नारे, देखे विडियो
कैम्प-1 सांई नगर हत्याकांड के आरापियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कालिख पोतकर लगवाए नारे, देखे विडियो
SHARE

भिलाई। कैंप-1 साईं नगर में शनिवार रात को हुई हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। कैंप-1 क्षेत्र में इन बदमाशों ने काफी खौफ मचा रखा था इसे देखते हुए पुलिस ने पकड़ें गए सभी 6 आरोपियों के जुलूस निकाला। जुलूस निकालने से पहले सभी आरोपियों के मुंह पर कालिक भी पोती। आरोपियों का जब जुलूस निकाला जा रहा था तो आसपास देखने वालों की काफी भीड़ जमा थी।

बता दें शनिवार रात को साईं नगर कैंप 1 निवासी रंजीत सिंह की हत्या हो गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला के पास फेंक कर भाग गए थे। सूचना के बाद पुलिस ने मामले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमें बनाई। इस मामले में पुलिस 6 अरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को क्राइम सीन रिक्रिएट किया और घटना स्थल से इनका जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल से जुलूस निकाला।

गिरफ्तार आरोपियों में जोश अब्राहम, अमन भारती, बिसेलाल भारती, प्रीतम सिंह, भूपेन्द्र साहू व निखिल साहू शामिल हैं। वहीं भाजपा नेता लोकेश पाण्डेय व निखिल एंजल फरार हैं। छावनी पुलिस ने मंगलवार को एसपी डॉ अभिषेक पल्लव व एएसपी संजय ध्रुव के निर्देश पर पकड़े गए सभी आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों से पुलिस हमारा बाप है अपराध करना पाप है के नारे भी लगवाए।

क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने सेल्फी भी ली थी। यही नहीं आसपास से कोई आता तो उसे धमका कर भगा देते। इस तरह लोगों में भी दहशत पैदा कर रहे थे। आरोपियों ने योजना बनाकर बेस बल्ला व चाकू से फिल्मी स्टाईल में घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद सभी पुलिस से बचने अपने रिश्तेदारों के घर इधर छिपे हुए थे।

आरोपियों की पतासाजी के लिए 03 अलग-अलग टीमें लगायी गयी थी। घटना स्थल के आस-पास व आवागमन के मार्गों में लगे सीसीटीव्ही कैमरों देखने के बाद आरोपियों की पहचान की गयी। सभी आरापियों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पता चला की प्रकरण के आरोपी सोना उर्फ जोश अब्राहम, अमन उर्फ टिम्पू, बिसेलाल उर्फ छोटू भूपेन्द्र साहू एवं पिन्टू सिंह दो मोटर सायकल में राजनांदगांव की तरफ भागे है।

इसके बाद दबिश देकर उपरोक्त आरोपियों को जालबांधा राजनांदगांव में अपने एक रिस्तेदार के घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। इसी क्रम में प्रकरण में फरार अन्य आरोपी निखिल साहू की उपस्थिति ग्राम रसमड़ा में सुनिश्चित होने पर उसे भी घेराबंदी कर रसमड़ा में पकड़ा गया। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि क्षेत्र में लोगों को खौफ कम करने इन आरोपियों का जुलूस निकाला गया।

जल जीवन मिशन: वर्चुअल लोकार्पण में शामिल हुई जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू… दुर्ग जिले को सौगात देने पर सीएम का जताया आभार
राजस्थान में 13 मई से कांग्रेस का चिंतन शिविर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में एक शिक्षकों वाले स्कूलों की संख्या में आई 80 फीसदी की कमी, शिक्षविहीन नहीं एक भी स्कूल
बड़े चेहरों पर एमपी की तर्ज पर दाँव लगा क्या संदेश देना चाहती है भाजपा
शराब पीकर तंग करता था पति, पत्नी ने बेलन से घोंट दिया गला… अस्पताल पहुंचे तब तक हो गई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी महर्षि पतंजलि की सीख से अवगत कराया गृहमंत्री ने, कहा योग जीवन में संतुलन के लिए बेहद जरूरी
Next Article साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग सभी के लिए” कार्यक्रम आयोजित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?