ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका देवी ने राजमोहिनी देवी के गांव गोविंदनपुर में मनाया हर घर तिरंगा अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका देवी ने राजमोहिनी देवी के गांव गोविंदनपुर में मनाया हर घर तिरंगा अभियान

By @dmin
Published: August 14, 2022
Share
आदि उत्सव जनजातीय समाज की अस्मिता का पर्व है: केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह
आदि उत्सव जनजातीय समाज की अस्मिता का पर्व है: केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह
SHARE

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता
गीत-संगीत से लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान में बारे में दी जानकारी
राजमोहिनी देवी के स्मारक स्थल पर मंगल भवन निर्माण के लिए मिलेंगे 20 लाख रुपए
सरपंचों को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा
अंबिकापुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की राज्यमंत्री रेणुका सिंह सरूता के मुख्य आतिथ्य में प्रख्यात गांधीवादी समाज सुधारक व स्वतंत्रता सेनानी राजमोहिनी देवी के पैतृक गांव गोविंदपुर में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) के संयुक्त तत्वाधान में विभाजन की विभीषिका दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर की भी भूमिका रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री ने गांव में विशाल तिरंगा रैली के साथ पहुंची । उन्होंने राजमोहिनी देवी के स्मारक स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। मंत्री द्वारा पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर राजमोहिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन कर उनके कृतित्व को याद किया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार से जुड़े सदस्यों का सम्मान किया गया। सभी सेनानियों के सम्मान से संबंधित सामग्री ट्राईफेड द्वारा प्रदान किया गया। इससे पहले ट्राइफेड इंडिया के कार्यकारी निदेशक अनुपम त्रिवेदी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया व कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान पर प्रकाश डाला। कार्यकारी निदेशक ने विभाजन की विभीषिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में सूरजपुर, अंबिकापुर, कोरिया, जशपुर, के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के कृतित्व को याद किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के लोगों को गौरवान्वित करने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। प्रधानमंत्री 2047 को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं। देश अभी अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके अगले 25 वर्ष बाद भारत में गरीबी, बेरोजगारी की समस्या को कैसे दूर किया जाए इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने आदिवासी कल्याण के लिए किए जा रहे केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों एकलव्य एकेडमी, पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभाजन विभीषिका दिवस को देश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण बताया। मंत्री ने कहा कि यह दिन यह संकल्प लेने का है कि हम याद रखें कि देश ने विभाजन की त्रासदी को किस रूप में झेला था। देश में ऐसी स्थिति दुबारा नहीं आए इसलिए यह जरूरी है कि विभाजन की त्रासदी को याद रखा जाए।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चलाया जागरूकता अभियान
इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगा से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह देखते बना। वहीं गीत-संगीत के माध्यम से जागरूकता प्रसार किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्यमंत्री के हाथों पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यालय के लोगों द्वारा ध्वज वितरण हुआ।

ट्राईफेड की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
इस आयोजन के एक भाग के रूप में, ट्राईफेड ने जनजातीय उत्पादों, हस्तशिल्प और जैविक जनजातीय उपजों की प्रदर्शनी भी लगाई। इसके प्रति लोगों में खासा रूझान दिखा। लोग स्टॉल से खरीददारी करते दिखे। गौरतलब है कि ट्राईफेड जनजातीय समुदाय को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के अपने प्रयास में आगे बढ़ रहा है, चाहे वे वनवासी हों या कारीगर।

क्विज प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
मानमति मरावी, प्रज्ञा मरावी, मो. शहरेयार, निशा लकड़ा, चांदनी देवांगन, विकास कुमार पैकरा, अरविंद कुमार, रानी ठाकुर, प्रदीप कुजूर व शैलेंद्र पैकरा ने बाजी मारी

इन सेनानियों के परिवार का हुआ सम्मान
मेवा राम कलवार शिव कुमार जायसवाल
अमृत राव घाटके आशा घाटके
राजदेव पांडेय विजेंद्र पांडेय
नैनसिंह ठाकुर ईश्वर सिंह
ज्ञानी दर्शन सिंह रेशम सिंह
शिवदास राम रामगहन राम
रघुनंदन तिवारी श्री लाल बहादुर तिवारी
बाबू परमानंद कमलेश केसरिया

मंगल भवन के लिए 20 लाख
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर के लोगों के लिए दिल्ली की ट्रेन और प्लेन दोनों के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। अंबिकापुर इनर्जी कॉरिडोर बनेगा। वहीं उन्होंने राजमोहिनी देवी जी के स्मारक स्थल पर मंगल भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषण की। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के मौके पर भवन की नींव रखी जाएगी। इस मौके पर क्षेत्र के शिक्षक व विद्यार्थियों से मुलाकात भी किया जाएगा। वहीं उन्होंने सरपंचों के लिए भी 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की ।

खारकीव-सूमी से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए130 रूसी बसें तैयार
ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
राजनीति: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अभियान का थरूर ने किया समर्थन, खुद की ठोक सकते हैं दावेदारी
चेम्बर चुनाव: युवा चेम्बर परिवार दीपावली मिलन कार्यक्रम पर ले सकता है एक बड़ा फैसला
सीएम भूपेश बघेल ने किया स्वतंत्रता सेनानी नाथूराम टिकरिहा, सुकलाल टिकरिहा व समाजसेवी गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासकीय स्कूल का नामकरण गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
Next Article Pin Up Casino Mobile: Android Üçün Apk Yükləyin

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?