ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केजीएफ 2 के हिंदी संस्करण ने दूसरे वीकएंड में भी ठोंक दी हाफ सेंचुरी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

केजीएफ 2 के हिंदी संस्करण ने दूसरे वीकएंड में भी ठोंक दी हाफ सेंचुरी…

By @dmin
Published: April 25, 2022
Share
SHARE

कन्नड़ सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी ‘केजीएफ 2’ के हिंदी संस्करण ने हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े दिग्गजों को हिला डाला है। अपनी पिछली फिल्मों ‘पद्मावत’ और ‘कबीर सिंह’ की कामयाबी के बाद इतराते फिर रहे अभिनेता शाहिद कपूर का साइज फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकएंड में हाफ सेचुरी लगाकर फिर छोटा कर दिया है। निशाने पर अब इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही दो और फिल्में ‘रनवे34’ और ‘हीरोपंती 2’ हैं। दोनों फिल्में ईद पर रिलीज होने की तैयारी में हैं, लेकिन बाजार के सूत्र बताते हैं कि ईद पर फिल्म ‘केजीएफ 2’ के कारोबार पर और उछाल देखने को मिल सकता है क्योंकि इस फिल्म में मुस्लिम किरदारों को कहानी में खास तवज्जो दी गई है।

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी की यशगाथा अभी कमजोर नहीं हुई है। फिल्म के कलेक्शन ने हालांकि दूसरे वीकएंड के शुक्रवार को गोता लगाया था लेकिन इसके बाद दूसरे शनिवार को और फिर दूसरे रविवार को फिल्म ने जो कमाल दिखाया है, उसके चलते फिल्म के हिंदी संस्करण का कलेक्शन दूसरे वीकएंड में भी 50 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। फिल्म ने दूसरे रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों से की है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘केजीएफ 2’ की हुई करीब 40 करोड़ रुपये की नेट कमाई में से आधे से ज्यादा हिस्सा फिल्म के हिंदी संस्करण से आया है। फिल्म ने दूसरे रविवार को हिंदी में करीब 21 करोड़ रुपये, कन्नड़ में सात करोड़ रुपये, तेलुगू में पांच करोड़ रुपये, तमिल में 7.20 रुपये करोड़ रुपये और मलयालम में करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से की है। इस रकम में अंतिम आंकड़े आने तक थोड़ा बहुत फेरबदल भी हो सकता है। फिल्म की दूसरे शनिवार की कुल (ग्रॉस) कमाई करीब 46.50 करोड़ रुपये रही।

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी की रविवार को हुई तगड़ी कमाई के साथ फिल्म का कलेक्शन अब करीब सवा तीन सौ करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का अगला निशाना अब 400 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य हासिल करना है। अब तक देश में रिलीज हुई किसी भी हिंदी फिल्म ने 400 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की है। देश में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का खिताब तेलुगू फिल्म ‘बाहुबली 2’ के नाम है जिसके हिंदी डब संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ऑनलाइन व्यवस्था पर बेहतर काम के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला सिल्वर अवार्ड
Big Breaking: भूपेश कैबिनेट के अहम निर्णय: दुर्ग की आकर्षी कश्यप बनेंगी उपपुलिस अधीक्षक
Railway News : रायपुर मंडल में ओएचई निरीक्षण के लिए एआई-संचालित ड्रोन की तैनात
जिन बच्चों ने अपने नतीजों से छुआ आसमान, 10 जून को आसमान में करेंगे हेलीकाप्टर की सैर
प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म प्रभास 20 का फर्स्ट लुक इस दिन होगा रिलीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया…
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 187 # 25 April 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?