ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway News : रायपुर मंडल में ओएचई निरीक्षण के लिए एआई-संचालित ड्रोन की तैनात
Share
Notification Show More
Latest News
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को किया नमन, पांचवें दिन के कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री रामविचार नेताम
September 19, 2026
पद्मश्री भारती बंधु की प्रस्तुति पर झूमे श्रोता
सूफी संगीत की मिठास और कबीर वाणी से गूंजा चक्रधर समारोह
September 19, 2026
shreekanchanpath 336 # 19 September 2026
September 19, 2026
यूनिपोल विवाद पहुंचा थाने, जय ज्वेलर्स के संचालक पर FIR की मांग
September 19, 2026
हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़
हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़
September 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

Railway News : रायपुर मंडल में ओएचई निरीक्षण के लिए एआई-संचालित ड्रोन की तैनात

By Mohan Rao Published March 14, 2026
Share
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता को मजबूत करने निरंतर आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा रेलवे विद्युत अवसंरचना की निगरानी और रखरखाव को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से युक्त ड्रोन तकनीक का उपयोग प्रारंभ किया गया है।

रायपुर मंडल के विद्युत (टीआरडी) विभाग द्वारा ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) संरचनाओं के निरीक्षण के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए गए हैं। इस तकनीक के माध्यम से ऊँचाई से ओएचई संरचनाओं, फिटिंग्स तथा अन्य विद्युत अवसंरचनाओं का विस्तृत और सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है। ड्रोन द्वारा ऐसे कई स्थानों की निगरानी संभव हो पा रही है, जहाँ पारंपरिक मैनुअल निरीक्षण कठिन होता है या जहाँ छोटे तकनीकी दोषों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण होता है।

ड्रोन से प्राप्त उच्च-गुणवत्ता वाले चित्रों और वीडियो का विश्लेषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स की सहायता से किया जा रहा है। एआई-आधारित विश्लेषण संभावित तकनीकी दोषों की पहचान तेज़ी और अधिक सटीकता के साथ करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इसके माध्यम से ओएचई के विभिन्न घटकों और फिटिंग्स की विस्तृत जाँच कम समय में संभव हो रही है, जिससे समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सकती है। दोषों की समय पर पहचान होने से संभावित बड़ी तकनीकी खराबियों या ब्रेकडाउन को रोका जा सकता है। इससे न केवल रेल परिचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है, बल्कि ट्रेनों के सुचारू और निर्बाध संचालन में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आधुनिक तकनीकों को अपनाने की यह पहल रेलवे अवसंरचना की निगरानी, रखरखाव और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एआई और ड्रोन तकनीक का यह समन्वय रेलवे परिचालन के आधुनिकीकरण के साथ-साथ संरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। यह पहल श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुशल निर्देशन एवं सतत प्रोत्साहन का परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में रेलवे में नवीन एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर संरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता को निरंतर सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

You Might Also Like

संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री रामविचार नेताम

सूफी संगीत की मिठास और कबीर वाणी से गूंजा चक्रधर समारोह

यूनिपोल विवाद पहुंचा थाने, जय ज्वेलर्स के संचालक पर FIR की मांग

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से बदल रहा  टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर

Mohan Rao March 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनलाइन हथियार की डिलवरी में फंसे मिशो के मैनेजर व डिलवरी बॉय, पुलिस ने भेजा जेल
Next Article कोरोना में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को मजबूत करेगी एमबीबीएस योजना

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?