ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि अधिकारी और मैदानी अमला खेतों में पहुंचे- मंत्री रविन्द्र चौबे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कृषि अधिकारी और मैदानी अमला खेतों में पहुंचे- मंत्री रविन्द्र चौबे

By @dmin
Published: September 3, 2022
Share
SHARE

रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने महानदी मंत्रालय भवन में कृषि विभाग के आला अधिकारियों सहित जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर खरीफ फसलों की स्थिति की समीक्षा की और आगामी रबी सीजन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि अभी खेती-किसानी का पीक सीजन चल रहा है। अधिकारी कार्यालयों में बैठने के बजाए निरंतर फील्ड विजिट करें। किसानों से मिलें, खेतों में जाएं और फसलों की स्थिति को देखकर किसानों को आवश्यक सलाह दें। मंत्री चौबे ने अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण नियमित रूप से दिए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, संचालक कृषि डॉ. अयाज तंबोली, अपर संचालक एससी पदम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सभी संभागों के संयुक्त संचालक एवं जिलों के उप संचालक कृषि उपस्थित थे।

मंत्री चौबे ने अधिकारियों को खरीफ फसलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के साथ ही कृषकों को सामयिक सलाह देने की हिदायत दी। आगामी रबी सीजन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अधिकारियों को खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि वर्ष 2022-23 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स इयर के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य में मिलेट मिशन संचालित है। राज्य में मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें उच्च क्वालिटी का बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कृषि मंत्री ने कहा कि मिलेट्स की मार्केटिंग की कोई समस्या नहीं है। राज्य में भी कोदो-कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अरहर, मूंग, उड़द की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर इस साल से की जानी है। इसके लिए भी उन्होंने अधिकारियों को मार्कफेड के समन्वय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रबी सीजन में भी खेती-किसानी के लिए किसानों को पर्याप्त कृषि ऋण सहजता से उपलब्ध हो सके, इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से आवश्यक पहल करने की बात कही।

बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी रबी सीजन में राज्य में एक लाख 75 हजार हेक्टेयर में सरसों की खेती स्पेशल प्रोग्राम के तहत की जाएगी। मंत्री श्री चौबे ने रबी सीजन में गेहूं और सरसों के रकबे में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ अधिकारियों को उतेरा फसल के रूप में तिवड़ा, मूंग, उड़द के रकबे में भी वृद्धि के लिए किसानों को आवश्यक मदद एवं मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि के लंबित केवायसी के मामलों सहित राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत लगभग 12 हजार किसानों के बैंक खातों का मिलान और केवायसी अपडेटेशन का कार्य 7 सितम्बर तक पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। राज्य में वर्तमान में एक लाख 12 हजार 512 किसान जैविक खेती कर रहे हैं, जिसका रकबा एक लाख 46 हजार हेक्टेयर है। परम्परागत कृषि विकास योजना एवं जैविक खेती मिशन के अंतर्गत 62 हजार 208 हेक्टेयर रकबा जैविक खेती के लिए प्रमाणित है। भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के तहत राज्य के 7 जिलों गरियाबंद, बलरामपुर, कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जगदलपुर, कांकेर एवं दतेवाड़ा जिले में 85 हजार हेक्टेयर में सुगन्धित धान, ब्लैक एवं ग्रीन राईस, दलहन एवं तिलहन की जैविक खेती की जाएगी। इसके लिए  लगभग 350 प्रशिक्षित लोगों की टीम किसानों को जैविक खेती की तकनीक की जानकारी देने के साथ ही उन्हें आवश्यक मदद करेगी। राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर अप्रोच के साथ-साथ फसल प्रदर्शन पर इनपुट सब्सिडी, जैविक बीज एवं जैविक आदान-प्रदान किया जाता है।

मंत्री श्री चौबे ने बैठक में राज्य के सरगुजा, बलरामपुर एवं सूरजपुर जिले में खरीफ फसलों की स्थिति को लेकर संबंधित जिलों के अधिकारियों से विशेष रूप से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर एवं बिहारपुर तहसील, बलरामपुर जिले के रामानुजंगज, राजपुर, दरिमा और लुण्ड्रा में बारिश में विलंब एवं कमी के चलते खरीफ की खेती प्रभावित हुई है। बीते पखवाड़े में बारिश होने के कारण फसलों की स्थिति सुधरी है, फिर इन क्षेत्रों में उत्पादन प्रभावित होगा। मंत्री श्री चौबे ने अधिकारियों को निरंतर इन इलाकों का दौरा कर किसानों को आवश्यक सलाह देने के निर्देश दिए।

मेरा गांव – मेरी धरोहर से अपनी माटी से जुड़ेंगे लोग, विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन के लिए सीएससी भिलाई के संचालक उमेश पटेल का सम्मान
अमेरिका को साधने के बाद चर्चा में डोभाल, 24 घंटे में कैसे भारतीय विदेश नीति ने दिखाया कमाल
ऑक्सीजन संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, बोला- अगर कोई सप्लाई रोकता है तो हम उसे बख्शेंगे नहीं, फांसी पर लटका देंगे
Bhilai Breaking : कैंप में कटरबाजी का छावनी पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट…. भागने के प्रयास में कटरबाज का टूटा पैर
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाई वेल्यू मिनरल्स के हब के रूप में उभरेगा छत्तीसगढ़… खनन क्षेत्र में निवेश करने का किया गया आग्रह
Next Article छत्तीसगढ़ के इस मेडिकल कॉलेज को भी मिली 100 सीटों की मान्यता… एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ इन्टेंट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?