ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कूनो से एक और बुरी खबर, चीता ‘शौर्य’ की हुई मौत, पीएम से पता चलेगा कारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

कूनो से एक और बुरी खबर, चीता ‘शौर्य’ की हुई मौत, पीएम से पता चलेगा कारण

By Om Prakash Verma
Published: January 16, 2024
Share
कूनो से एक और बुरी खबर, चीता 'शौर्य' की हुई मौत, पीएम से पता चलेगा कारण
SHARE

श्योपुर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए एक और चीता की मौत हो गई है। इसका नाम ‘शौर्य’ बताया गया है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में आठ चीतों का नामीबिया से और फरवरी 2023 में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है। आखिरी बार कूनो में चीता की मौत की खबर अगस्त में आई थी। उसके छह महीने बाद अब यह बुरी खबर आई है।

वन विभाग के एपीसीसीएफ और डायरेक्टर लॉयन प्रोजेक्ट के हवाले से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नामीबिया से आया चीता अचेत अवस्था में मिला था। मॉनिटरिंग टीम तत्काल हरकत में आई। उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। कुछ देर के लिए तो उसे होश आया लेकिन कमजोरी बहुत अधिक थी। रिवाइवल के बाद भी कुछ जटिलताएं उभर आई और उसने सीपीआर को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल कूनो में 10 वयस्क और चार शावक चीते
कूनो नेशऩल पार्क में मंगलवार को एक और चीते की मौत के बाद चीतों की तादाद घटकर 14 हो गई है। इसमें चार शावक भी शामिल है। तीन हफ्ते पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में भी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। उनमें से तीन की मौत कुछ ही महीनों में हो गई थी।

चार चीते कूनो के खुले जंगल में
कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में चार चीते हैं। इनमें एक मादा चीता वीरा और तीन नर चीते अग्नि, वायु और पवन चीता शामिल हैं। इनमें अग्नि और पवन नाम के चीते कूनो नेशनल पार्क से बाहर बफर जोन और आसपास के गांवों में विचरण करते मिले थे। इन्हें फिर से कूनो की सीमा में लाया गया था। इससे पहले 2023 की गर्मियों में चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया था। तब इंफेक्शन की वजह से चीतों की मौतें हुई थी। तब सभी चीतों को फिर से बाड़े में लाया गया था।

Big Accident : कांकेर में खड़ी ट्रेक्टर से टकराई पिकअप, एक की मौत और 8 घायल
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
काउंसलिंग में देरी से छत्तीसगढ़ के 500 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, कहा- भार इतना की हम थक चुके हैं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं…
अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी आए कोरोना की चपेट में…. ट्वीट कर दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article D2M : सरकार का बड़ा तोहफा, इस टेक्नोलॉजी से मोबाइल पर बिना इंटरनेट देख सकेंगे वीडियोज D2M : सरकार का बड़ा तोहफा, इस टेक्नोलॉजी से मोबाइल पर बिना इंटरनेट देख सकेंगे वीडियोज
Next Article Road Safety Month : दूसरे दिन स्कूल की छात्र-छात्राओं को दी गई नियमों की जानकारी, 2500 लोगों को बांटे गए पैंपलेट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?