ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटकर लूट लिए चांदी के कड़े, महिला की दर्दनाक मौत और सीएम प्रियंका की तारीफ में लगे हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटकर लूट लिए चांदी के कड़े, महिला की दर्दनाक मौत और सीएम प्रियंका की तारीफ में लगे हैं

By @dmin
Published: October 20, 2021
Share
एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक
एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। जयपुर में एक महिला से चांदी के कड़े लूटने के लिए लुटेरे ने उसके पैर ही काट डाले। घटना जयपुर रूरल के जामवारामगढ़ इलाके की बताई जा रही है। लुटेरे ने महिला के गले और सिर पर प्रहार किया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अपराधी की तलाश जारी है।

शव के पास पड़ा था महिला का कटा पैर
जयपुर रूरल के पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को महिला का शव मंगलवार दोपहर खेतापुर गांव में मिला। महिला की पहचान इसी गांव की गीता देवी के रूप में हुई है। वह जानवरों को चराने के लिए जंगल में लेकर गई थी। दोपहर करीब 12.30 से 1 बजे के बीच अपराधी ने उस पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर और गर्दन भी गहरे घाव हैं। वहीं उसका कटा हुआ पैर शरीर के पास पड़ा हुआ था। एसपी शर्मा ने बताया कि महिला के पैर से चांदी के कड़े गायब हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लूट के लिए घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अपराधी की तलाश जारी है।

भाजपा ने उठाए कांग्रेस पर सवाल
वहीं इस घटना पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि खातेपुरा गांव में एक महिला दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस नेताओं प्रियंका और राहुल को ट्विटर पॉलिटिक्स से समय निकालकर राजस्थान आना चाहिए। साथ ही उन्हें यहां के मुख्यमंत्री से मामले में जवाब मांगना चाहिए।

जमवारामगढ़ तहसील के खतेहपुरा में महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है#twitter पॉलिटिक्स से समय निकालकर @priyankagandhi जी और @RahulGandhi जी को राजस्थान आकर बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचारों की सुध लेनी चाहिए और मुख्यमंत्री जी से बिगड़ी कानून व्यवस्था पर जवाब मांगना चाहिएl

— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) October 19, 2021

अपराध बढ़ रहा है और सीएम प्रियंका की तारीफ में लगे हैं
भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि प्रियंका गांधी को राजस्थान में होने वाले अपराधों का भी संज्ञान लेना चाहिए। वह उत्तर प्रदेश में तो नारा दे रही हैं, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। लेकिन उन्हें राजस्थान के हालात पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि क्या उन्हें लगता है कि केवल उत्तर प्रदेश में ही लड़कियां असुरक्षित हैं? सच यह है कि राजस्थान में महिलाओं के प्रति अपराध सबसे ज्यादा है और यहां के मुख्यमंत्री केवल प्रियंका गांधी की तारीफ करने में जुटे हुए हैं।

पुराना सोना बदलवाकर नया सोना लेकर हो जाते थे फरार, दो जोड़ी बंटी और बबली गिरफ्तार
मुख्यमंत्री बघेल आज  युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात, विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की तैयारी तेज : 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन… जानिए पूरा शेड्यूल
दंतेवाड़ा में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर : 13 पर था 25 लाख से ज्यादा का इनाम, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता
गेल 1.72 लाख करोड़ का बकाया भुगतान करे: दूरसंचार विभाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उत्तराखंड में सैलाब का यूपी तक कहर, पानी भरने से दिल्ली-लखनऊ हाईवे बंद उत्तराखंड में सैलाब का यूपी तक कहर, पानी भरने से दिल्ली-लखनऊ हाईवे बंद
Next Article त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?