ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुलगाम में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से 60 लोगों और स्कूली बच्चों को बचाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुलगाम में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से 60 लोगों और स्कूली बच्चों को बचाया

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी
कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। कुलगाम के अशमुजी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने फायरिंग कर रहे एक आतंकी को मार गिराया है। प्राथमिक तौर पर उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इलाके में अभी भी दो से अधिक आतंकियों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है। इस बीच सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से 60 लोगों और स्कूली बच्चों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। कुलगाम जिले में यह इस सप्ताह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले बुधवार को जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकियों को मार गिराया था।

शनिवार को अशमुजी इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने इलाके में पहुंचकर आतंकियों की घेराबंदी शुरू कर दी। अपने को फंसता देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया।

Encounter underway at Ashmuji area of Kulgam. Police and security forces at the spot. Further details shall follow: Jammu & Kashmir Police

— ANI (@ANI) November 20, 2021

बुधवार को मारे गए पांच आतंकियों में लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंट फ्रंट (टीआरएफ) का कमांडर असफाक अहमद भी शामिल था। अन्य आतंकियों में दो टीआरएफ व दो हिजबुल मुजाहिदीन से संबद्ध थे। आतंकियों के पास से हथियार भी मिले हैं। यह नहीं पता चल पाया कि किस प्रकार के हथियार वहां से मिले हैं। 

#WATCH | J&K: An encounter is underway at Ashmuji area of Kulgam. One unidentified terrorist killed so far. School children among 60 people rescued from the site of encounter by Kulgam Police & Army.

(Source: Indian Army)

(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/eVyTlvGi9V

— ANI (@ANI) November 20, 2021

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों को बुधवार को सूचना मिली थी कि कुलगाम जिले के पोम्मबई और गोपालपोरा गांवों में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद दोनों स्थानों पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकी मारे गए।

इसमें एक आतंकी की शिनाख्त टीआरएफ कमांडर असफाक अहमद के रूप में हुई है। जबकि अन्य की शिनाख्त कुलगाम निवासी शाकिर उर्फ अम्मार, हैदर उर्फ इस्लाम टाइगर तथा शोपियां निवासी इब्राहिम के रूप में हुई है। सोमवार को श्रीनगर के हैदरपोरा में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी बिलाल उर्फ हैदर को उसके स्थानीय साथी के साथ मार गिराया था। 

महादेव ऐप : असीम के पिता की मिली लाश, दो दिन से थे गायब
एक बार फिर गणेश आचार्य के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है कियारा
जांजगीर में युवक के हाथ लगी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली, अमेजन नदी में पाई जाती है यह प्रजाति
किसानों से झूठ बोलने वाले लोग उनके कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं – पीएम मोदी
विधायक देवेन्द्र के निवास पर ईडी की रेड के बाद समर्थकों का ऐसा सपोर्ट, टेंट लगाया गद्दे भी मंगाए… तस्वीरों में देखें यहां का नजारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है धोनी का सीएसके की ओर से खेलने के सवाल पर श्रीनिवासन ने कहा -धोनी के बिना सीएसके नहीं, सीएसके के बिना धोनी नहीं
Next Article आरसीबी के लिए काल बने सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, फिर भी विराट कोहली हुए खुश, जानिए वजह IPL 2022: भारत में ही होगा इंडियन प्रीमियर लीग का अगला संस्करण, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी जानकारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?