ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थकों और किसानों के बीच मारपीट, मौके पर पुलिस तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थकों और किसानों के बीच मारपीट, मौके पर पुलिस तैनात

By @dmin
Published: June 30, 2021
Share
किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थकों और किसानों के बीच मारपीट, मौके पर पुलिस तैनात
किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थकों और किसानों के बीच मारपीट, मौके पर पुलिस तैनात
SHARE

गाजियाबाद (एजेंसी)। कृषि कानून के विरोध में बीते सात महीने से दिल्ली की तमाम सीमाओं समेत यूपी गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की झड़प भाजपा समर्थकों से हो गई। बुधवार सुबह यूपी गेट पर किसान आंदोलन स्थल के अंदर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए जिसके बाद उनके और किसानों के बीच मारपीट हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची है। खबर ये भी है कि इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी तोड़ी गई है। इस घटना के बाद गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पर भाजपाइयों ने जाम लगा दिया है। कहा जा रहा है कि किसानों द्वारा भाजपाइयों की गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने के विरोध में ये जाम लगाया गया है।

ये है मामला
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशमंत्री अमित वाल्मीकि का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े थे। आरोप है कि दिल्ली से गाजियाबाद वाली लेन पर वाहनों का काफिला जब किसानों के मंच के सामने पहुंचा तो किसानों और भाजपाइयों में नोकझोंक हो गई। किसानों का आरोप है कि भाजपाइयों ने उन्हें अपशब्द कहे, जबकि  भाजपाइयों का आरोप है कि किसानों ने अभद्रता की है। भाजपाइयों का आरोप ये भी है कि किसानों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और कुछ गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। अब मामले में भाकियू की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दी जा रही है।

भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कही ये बात
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता मंच पर कब्जा करना चाहते थे। यह लोग यहां बीते कई दिनों से आ रहे हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने कड़े लहजे में कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को प्रदेश में नहीं जाने दिया जाएगा। गांवों में भाजपा के झंडे लगी गाडिय़ों को नहीं चलने दिया जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि यदि किसानों का मंच इतना पसंद है तो पार्टी को छोड़ कर आ जाएं किसान संगठन उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने हंगामा और मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

दुर्ग, रायपुर व इतवारी से चलने वाली कुंभ स्पेशल में हैं भरपूर सीटें, यात्रा के लिए तुरंत कराएं बुक
Gustakhi Maaf: ऐसे में क्या खाक बनेंगे डॉक्टर
बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में 8 जवान व वाहन चालक शहीद, सीएम साय ने कहा- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत
‘दीदी के गोठ’ : महिला सशक्तिकरण, जेंडर समानता और नेतृत्व की प्रेरक कहानियां बनी आकर्षण का केंद्र
अंधेरे का उठाया फायदा, विधवा महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article More than 2 lakh 14 thousand people have been vaccinated in a day कोरोना वैक्सीन: पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कम लगवा रहीं टीके, जानें क्या है वजह
Next Article महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?