ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों के सशक्तिकरण में सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण : भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

किसानों के सशक्तिकरण में सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण : भूपेश बघेल

By @dmin
Published: April 25, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स (नेब्सकॉब ) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों और गरीब तबके के लोगों के सशक्तिकरण में सहकारिता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। हमने सरकार बनने के बाद सहकारिता से जुड़ी प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर ध्यान दिया ताकि किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध हो सके। छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी, गोठानों में महिला समूहों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों आदि में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और उनमें आत्मविश्वास लाने के लिए सहकारिता से जुड़े कार्यों के विस्तार की ज़रूरत है।

छत्तीसगढ़ में लोगों की आय बढ़ाने के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित किये जा रहे हैं, गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, दीया, पेंट आदि के निर्माण का कार्य गोठानों में हो रहा है। अब तो गोठानों में गोबर से बिजली उत्पादन की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से गांव के आम लोग बिजली सिर्फ खरीदेंगे ही नहीं बल्कि बेचने का कार्य भी करेंगे। इन सब गतिविधियों के संचालन में सहकारिता की अहम भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में शामिल देश भर से आए सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्टीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, कृभको के अध्यक्ष डॉ चंद्रपाल सिंह यादव, एपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अफसरों की युद्धक पोत पर तैनाती
Big news : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस पलटी, 12 जवान घायल, पांच की हालत गंभीर
नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने लगातार प्रयासरत है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
घरेलू विवाद के बाद परामर्श  केन्द्र पहुंचे पति पत्नी, पति ने खाया जहर… इलाज के दौरान मौत
पेगासस पर राहुल गांधी का आरोप: मोदी सरकार ने देशद्रोह किया, कांग्रेस नेताओं ने भी केंद्र को घेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सफल प्रशासक बनने के लिए आपके मन में करूणा, स्नेह और आदर का भाव हो : सुश्री उइके
Next Article मुख्यमंत्री ने की देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि और भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?