ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किराना दुकानों पर वाइन बिक्री: सरकार के फैसले पर भड़के अन्ना हजारे, बोले- शराबखोरी बढ़ेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किराना दुकानों पर वाइन बिक्री: सरकार के फैसले पर भड़के अन्ना हजारे, बोले- शराबखोरी बढ़ेगी

By @dmin
Published: January 31, 2022
Share
नई शराब नीति के खिलाफ अब भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे, बताई ये वजह
नई शराब नीति के खिलाफ अब भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे, बताई ये वजह
SHARE

पुणे (एजेंसी)। समाजसेवी अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के मॉलों, सुपर बाजारों व किराना दुकानों पर वाइन की बिक्री की इजाजत देने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। वयोवृद्ध समाजसेवी हजारे ने कहा, ‘सरकार का यह दायित्व है कि वह लोगों को नशा छोडऩे के लिए प्रेरित करे, लेकिन मैं यह जानकार हैरान हूं कि राज्य सरकार वित्तीय फायदों के लिए ऐसे फैसले ले रही है। इससे लोगों में शराबखोरी की लत लगेगी।

फल आधारित वाइनरी को बढ़ावा : मलिक
महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री नवाब मलिक ने पिछले गुरुवार को कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल ने प्रदेश में फल आधारित वाइनरी को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय होगी। राज्य सरकार के फैसले का बचाव करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि वाइन शराब नहीं है। यह फलों से बनती है और इस निर्णय का मकसद किसानों की आय दोगुनी करना है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उधर महाराष्ट्र भाजपा भी राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना नीत महाअघाड़ी सरकार के निर्णय का विरोध कर रही है।

दुखद हैं राजस्व की खातिर ऐसे फैसले
इसके उलट सोमवार को आए समाजसेवी हजारे के बयान में कहा गया है कि यह सरकार का दायित्व है कि वह ड्रग्स, शराब की लत से लोगों को मुक्ति दिलाए, लेकिन यह देख कर दुख होता है कि सिर्फ राजस्व आय बढ़ाने के लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं। फैसले का विरोध करते हुए हजारे ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में सुपर मार्केट्स व किराना दुकानों पर वाइन की बिक्री का फैसला किया है। यह फैसला महाराष्ट्र की जनता के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला किसानों के हित में लिया गया है। उसका यह भी कहना है कि वाइन शराब नहीं है। असल सवाल यह है कि ऐसे फैसले राज्य को किस दिशा में ले जाएंगे? हजारे ने यह भी कहा कि जनता इस फैसले का विरोध कर रही है, लेकिन जो लोग सरकार में हैं, वो इसका बचाव कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार राजस्व पैदा करने के लिए शराब की बिक्री को प्राथमिकता दे रही है।

एक हजार करोड़ लीटर वाइन बिक्री का लक्ष्य
किसानों को उपज का उचित मूल्य दें केंद्र व राज्य हजारे ने किसानों के हितों की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों को किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देना चाहिए। लेकिन इसके बजाए सरकार एक साल में 1 हजार करोड़ लीटर वाइन बेचने का लक्ष्य तय कर रही है। इसका मतलब है कि लोग यदि नशे के आदी बनते हैं तो सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

अन्ना हजारे ने यह भी कहा कि पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र सरकार ने आयातित स्कॉच व्हिस्की पर उत्पाद शुल्क 50 फीसदी घटा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना शराब की बिक्री से मिलने वाला राजस्व 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 250 करोड़ रुपये करने की है।

दुर्ग उपचुनाव रिजल्ट : भिलाई व भिलाई चरोदा में भाजपा व रिसाली में कांग्रेस की जीत
दो हफ्ते बाद मरीज ने खोली आंखें, टूटी हुई है पीठ की आठ पसलियां… हादसे के बाद हुई थी अस्पताल में भर्ती
Paris Olympics : भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा फाइनल में, पहले ही प्रयाय में किया क्वालीफाई
कोरोना वायरस के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए केस… 684 लोगों की हुई मौत
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ”युवा रत्न सम्मान योजना” की शुरूआत, जानिए और क्या हुए अहम फैसले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 1000 लोगों की सभा को दी अनुमति, देखें नई गाइडलाइन चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 1000 लोगों की सभा को दी अनुमति, देखें नई गाइडलाइन
Next Article इस नई रेल सुरंग में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 45 करोड़ खर्च, दो साल में निर्माण इस नई रेल सुरंग में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 45 करोड़ खर्च, दो साल में निर्माण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?