ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किराए के ऑटो में किसान को बैठाकर कर दिया 70 हजार रुपए पार, बीच रास्ते उतारकर बोले, हम नहीं जाएंगे आगे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiNews

किराए के ऑटो में किसान को बैठाकर कर दिया 70 हजार रुपए पार, बीच रास्ते उतारकर बोले, हम नहीं जाएंगे आगे…

By @dmin
Published: December 12, 2022
Share
किराए के ऑटो में किसान को बैठाकर कर दिया 70 हजार रुपए पार, बीच रास्ते उतारकर बोले, हम नहीं जाएंगे आगे…
किराए के ऑटो में किसान को बैठाकर कर दिया 70 हजार रुपए पार, बीच रास्ते उतारकर बोले, हम नहीं जाएंगे आगे…
SHARE

राजनांदगांव. किराए का ऑटो लेकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो चालकों ने मिलकर छुईखदान क्षेत्र के एक किसान के 70 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। जिसकी शिकायत किसान ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल गिरफ्तार तीनों आरोपी किराए के ऑटो में सवारी बैठाकर उनसे लूट और चोरी जैसे वारदात को अंजाम दे रहे थे।

यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालबाग थाना क्षेत्र के छुईखदान निवासी किसान रामलाल उर्फ पिता नंदलाल साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 दिसम्बर को वह राजनांदगांव में जिला सहकारी बैंक से 70 हजार रुपए निकाल कर पैदल नंदई चौक पहुंचा और घर जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान ऑटो में सवार तीन लोग उसके पास पहुंचे और कहां जाना का पूछने पर सिंघोला बताने पर उसे बतौर सवारी ऑटो में बैठा लिए। इस दौरान आरोपियों ने किसान रामलाल के पॉकेट में रखे 70 हजार रूपए चोरी कर लिए।

बीच रास्ते उतार दिया किसान को
आरोपियों ने किसान को धमकाते हुए उसके गंतव्य तक ना छोड़कर बीच रास्ते में उतार दिया। किसान की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। ऑटो की पहचान की और वाहन मालिक के पास पहुंची। इस दौरान हरदीप सिंग पिता चरणजीत निवासी जलेबी चौक भिलाई, सोमनाथ शुक्ला उर्फ सोनू पिता धरम शुक्ला निवासी हाउसिंग बोर्ड कोहका भिलाई और अशोक मानिकपुरी पिता बंशीदास निवासी ग्राम डिघारी थाना रानीतराई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पहले डोज के 90 प्रतिशत कवरेज वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल
सीएम बघेल ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार, कहा- शहरी नक्सलियों के नाम पर भाजपा लोगों को करती है प्रताड़ित
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक
एक दिन में लगे 2 लाख 14 हजार से अधिक लोगों को टीके… प्रदेश में अब तक लगाए गए 1 करोड़ 61 लाख 73 हजार से अधिक डोज
हथकड़ी खींचकर पुलिस कस्टडी से फरार हुए चोरी के आरोपी, लापरवाही के लिए एएसआई और आरक्षक सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: पोहा जलेबी कॉम्बिनेशन का कोई जवाब नहीं
Next Article महिला ASI गिरफ्तार, SP ऑफिस में पदस्थ रहकर की 60 लाख की धोखाधड़ी, मामला खुलते ही हो गई थी फरार महिला ASI गिरफ्तार, SP ऑफिस में पदस्थ रहकर की 60 लाख की धोखाधड़ी, मामला खुलते ही हो गई थी फरार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?